Samsung Galaxy S24 Series: सैमसंग अपने नए फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S24 सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज को साल 2024 के शुरुआत (संभावित 17 जनवरी) में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही सीरीज की कीमत और कई फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि इस सीरीज के तहत गैलेक्सी एस 24, गैलेक्सी एस 24+ और गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा को पेश किया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी S24 की कीमत
सैमसंग की नई गैलेक्सी S24 लाइनअप में तीन स्मार्टफोन- गैलेक्सी S24, गैलेक्सी S24+ और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को पेश किया जाएगा। सीरीज को पहले की तरह स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। गैलेक्सी S24 का बेस वेरियंट को 8 जीबी रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस वेरियंट को 75 से 80 हजार की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है।
वहीं गैलेक्सी S24+ को 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वर्जन में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत भी पहले वाले S23 प्लस वेरियंट के समान हो सकती है। लीक्स के अनुसार, गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत में S23 Ultra से 5 से 10 हजार की बढ़ोतरी की जा सकती है।
बता दें कि इस साल फरवरी में Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra को पेश किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 74,999 रुपये था। वहीं गैलेक्सी एस23 प्लस के बेस वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये और गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा की कीमत 1,24,999 रुपये से शुरू होती है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज की स्पेसिफिकेशन
लीक्स में दावा है कि सीरीज को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और पहले से बेहतर कैमरा सेटअप से लैस किया जाएगा। दावा है कि अल्ट्रा मॉडल को पावरफुल कैमरा सेटअप से लैस किया जाएगा। इसमें 200MP प्राइमरी लेंस, 10x क्वाड टेलीफोटो और 100x स्पेस जूम शामिल हो सकता है। इसके अलावा इसमें एस पेन भी मिलेगा।
