Jul 22, 2025

Airtel के 38 करोड़ यूजर्स की हुई मौज, 90 दिन की खत्म हुई टेंशन

Gaurav Tiwari

​Airtel के पास 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। इन्हें कंपनी कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है।​

Credit: Digit/Airtel

​कंपनी के पास कई तरह के प्लान्स​

एयरटेल के पोर्टफोलियो में महंगे से लेकर सस्ते और शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं। आप अपनी जरूरत के मुताबिक लिस्ट से प्लान चुन सकते हैं।

Credit: Digit/Airtel

​पोर्टफोलियो में हुआ बदलाव​

रिचार्ज प्लान्स की कीमत बढ़ने के बाद एयरटेल ने ग्राहकों की सुविधा के लिए पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। अब कंपनी ने लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है।

Credit: Digit/Airtel

​90 दिन की टेंशन हुई खत्म​

अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो हम आपको कंपनी का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिससे 90 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। अब आपको बार-बार रिचार्ज के झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा।

Credit: Digit/Airtel

You may also like

Samsung Galaxy F36 5G की जगह खरीद सकते ह...
गजब ट्रिक: एक क्लिक में खाली करें Gmail,...

​अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा​

Airtel अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 929 रुपये का एक शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आया है। इस प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS मिलेंगे।

Credit: Digit/Airtel

​प्लान में मिलेगा भरपूर डेटा​

इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को कुल 135GB डेटा मिलती है। आप हर दिन 1.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको इस प्लान में 16Kbps की स्पीड मिलने वाली है।

Credit: Digit/Airtel

​फ्री मिलेगा पॉपुलर एआईट टूल​

आपको बता दें कि एयरटेल इस 90 दिन वाले प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए Perplexity Pro AI टूल का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। यह एआई टूल आपको एक नया एक्सपीरियंस देने वाला है।

Credit: Digit/Airtel

​पैसों की होगी बचत​

एयरटेल इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को स्ट्रीम प्ले का सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है जिससे आप लाइव टीवी चैनल्स को फ्री में एक्सेस कर सकते हैं। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि आपको एंटरटेनमेंट के लिए अलग से पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

Credit: Digit/Airtel

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Samsung Galaxy F36 5G की जगह खरीद सकते हैं ये 5 दमदार फोन, कीमत भी कम

ऐसी और स्टोरीज देखें