टेक एंड गैजेट्स

Samsung यूजर्स की मौज, अब गैलेक्सी एस21, गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और फ्लिप 3 को भी मिलेगा AI का सपोर्ट

Samsung One UI 6.1 Update: सैमसंग ने पुष्टि की है कि सैमसंग गैलेक्सी एस 21 सीरीज, गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 को वनयूआई 6.1 का अपडेट मिलेगा। कंपनी ने कहा कि इन डिवाइस को केवल दो एआई फीचर्स- सर्कल टू सर्च ( Circle to Search) और चैट असिस्ट (Chat Assist) का सपोर्ट ही मिलेगा।

Image

Samsung Galaxy Phone

Samsung One UI 6.1 Update: यदि आप सैमसंग यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने सैमसंग S24 और S23 सीरीज के अलावा अब सैमसंग गैलेक्सी एस 21 सीरीज (Samsung Galaxy S21 Series) के लिए भी वनयूआई 6.1 (One UI 6.1 Update) अपडेट जारी करने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा कंपनी गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 फोल्डेबल फोन को भी वनयूआई 6.1 का अपडेट देने वाली है।

इन फोन को मिलेगा अपडेट, कंपनी ने की पुष्टि

सैमसंग ने पुष्टि की है कि सैमसंग गैलेक्सी एस 21 सीरीज, गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 को वनयूआई 6.1 का अपडेट मिलेगा। लेकिन इन डिवाइस को लिमिटेड एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने कहा कि इन डिवाइस को केवल दो एआई फीचर्स- सर्कल टू सर्च ( Circle to Search) और चैट असिस्ट (Chat Assist) का सपोर्ट ही मिलेगा।

2025 तक मिलेगा AI का फ्री एक्सेस

कंपनी की घोषणा में एक फुटनोट भी शामिल है जिसमें कहा गया है कि वह गैलेक्सी एआई फीचर्स "2025 के अंत तक फ्री में" प्रदान करेगी। वही मैसेज जो इस साल की शुरुआत में गैलेक्सी एस 24 सीरीज लॉन्च होने पर कंपनी की वेबसाइट पर दिखाया गया था।

क्या हैं सर्कल टू सर्च और चैट असिस्ट फीचर्स?

सर्कल टू सर्च फीचर यूजर्स को स्क्रीन पर उपस्थित किसी भी चीज को सीधे गूगल सर्च करने की सुविधा देता है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स को सिर्फ गोला लगाना है वह सीधे गूगल कर सकते हैं, वो भी बिना ऐप छोड़े। इसके अलावा चैट असिस्ट फीचर यूजर्स को रियल टाइम कॉल को ट्रांसलेट करने की सुविधा देता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article