Samsung Galaxy M36 5G Launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने भारत में अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M36 5G को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस मजबूत परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ आता है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और सुपर एमोलेड डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं।
Samsung Galaxy M36 5G की कीमत
Galaxy M36 5G की शुरुआती कीमत भारत में ₹22,999 रखी गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स के तहत इसे ₹16,999 में भी खरीदा जा सकता है। यह फोन Orange Haze, Serene Green और Velvet Black रंगों में उपलब्ध होगा और बिक्री 12 जुलाई से अमेजन और सैमसंग स्टोर्स पर शुरू होगी।
Samsung Galaxy M36 5G के स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 6.7 इंच FHD+ सुपर AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलता है। इसके साथ Exynos 1380 चिपसेट, 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन में Android 15 आधारित One UI 7 है और कंपनी ने 6 साल तक Android व सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। इसमें Samsung Knox Vault का भी सपोर्ट है।
Samsung Galaxy M36 5G कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों फ्रंट और रियर कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम हैं।
फोन में AI बेस्ड फीचर्स जैसे Image Clipper, Edit Suggestions और Circle-to-Search भी कैमरा ऐप में शामिल हैं, जो यूजर्स को स्मार्ट फोटो एडिटिंग और सर्च अनुभव देते हैं।
Samsung Galaxy M36 5G बैटरी
फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चलेगी।
