सैमसंग ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी F सीरीज में Samsung Galaxy F36 5G को लॉन्च किया था। अगर आप सैमसंग का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने फैंस के लिए अब इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया है। इसमें आपको शानदार 50MP का कैमरा और एआई फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है।
अगर नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए आपका बजट 15 से 20 हजार रुपये का है तो Samsung Galaxy F36 5G एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टॉस्किंग में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। आइए आपको इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से बताते हैं।
Samsung Galaxy F36 5G की कीमत
कंपनी ने Samsung Galaxy F36 5G को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। वहीं इसका अपर वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इस मॉडल की कीमत 18,999 रुपये की है। आप इस स्मार्टफोन को सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस फोन पर कैशबैक ऑफर भी दे रहा है।
Samsung Galaxy F36 5G के फीचर्स
- सैमसंग ने इस Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।
- इसके डिस्प्ले में सैमसंग ने सुपर एमोलेड पैनल दिया गया है जिसमें 1080 x 2340 रेजोल्यूशन मिलता है।
- डिस्प्ले की सेफ रखने के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ की प्रोटेक्शन दी गई है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यSamsung Galaxy F36 5G एंड्रॉयड 15 पर रन करता है जो कि Samsung One UI 7 पर बेस्ड है।
- सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- कंपनी ने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड लगाने की भी सुविधा दी है जिससे आप 2TB तक की स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।
- फोटोग्राफी के लिए सैमसंग ने इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50+8+2 मेगापिक्सिल का सेंसर मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 13 मेगापिक्सल कैमरे का सपोर्ट मिलेगा।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
