टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 Pro का कैमरा सबको बनाएगा अपना दीवाना, इस बार होने जा रहे हैं ये 3 बड़े बदलाव

Apple सितंबर के महीने में आईफोन की नई सीरीज को लॉन्च कर सकती है। अपकमिंग आईफोन सीरीज में आने वाले iPhone 17 Pro को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है। लीक्स के मुताबिक इस बार प्रो मॉडल में मिलने वाला कैमरा पिछले वेरिएंट की तुलना में काफी अलग होगा।

Image

एप्पल बहुत जल्द मार्केट में नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर सकता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Upcoming iPhones leaks: Apple iPhone 17 सीरीज इस समय जमकर सुर्खियों में है। फैंस को बेसब्री के साथ अपमकिंग आईफोन सीरीज का इंतजार है। कंपनी की तरफ से iPhone 17 सीरीज को लेकर फिलहाल अभी कुछ भी नहीं कहा गया है लेकिन लीक्स में सीरीज में आने वाले आईफोन्स की कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों से अपकमिंग आईफोन के अलग अलग मॉडल्स के फीचर्स सामने आ रहे हैं। अब iPhone 17 Pro को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Apple अपनी नई आईफोन सीरीज में 4 स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। इसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि नई आईफोन सीरीज पिछली सीरीज की तुलना में काफी अलग हो सकती है। उम्मीद है कि Apple इस बार आईफोन्स के डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में कई बड़े बदलाव कर सकता है।

सेगमेंट का होगा बेस्ट कैमरा

iPhone 17 Pro के कैमरा फीचर्स को लेकर नई लीक्स सामने आई हैं। इस वेरिएंट में इस बार आईफोन लवर्स को पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। MacRumors के मुताबिक आईफोन की अपकमिंग प्रो सीरीज में फैंस को 8x ऑप्टिकल जूम लेंस देखने को मिल सकता है। इससे पहले कंपनी ने iPhone 16 Pro में 5x ऑप्टिकल जूम तक ही सपोर्ट दिया था। इस ऑप्टिकल जूम लेंस वाले टेलिफोटो लेंस से शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करने में मदद मिलेगी। लीक्स की मानें तो इस बार इस वेरिएंट में सेगमेंट का बेस्ट कैमरा दिया जा सकता है।

लीक्स के मुताबिक कंपनी अपने फैंस को बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस के लिए प्रो मॉडल में एडवांस कैमरा कंट्रोल दे सकती है। कुछ रिपोर्ट में ऐसा भी कहा जा रहा है कि टेलिफोटो लेंस मूव भी करेगा जिससे अलग-अलग फोकल लेंथ में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने में मदद मिलेगी। इस फीचर से स्मार्टफोन में ही यूजर्स को DSLR कैमरा वाली प्रोफेशनल फील मिलेगी।

iPhone 17 Pro के कैमरा ऐप में भी बदलाव हो सकता है। नई सीरीज में कैमरा ऐप पहले से कहीं ज्यादा एडवांस और फीचर प्रूफ होने वाला है। इसके अलावा कंपनी iPhone 17 Pro में फैंस को एक नया कैमरा कंट्रोल बटन भी दे सकती है।

जल्द लॉन्च हो सकती है नई सीरीज

Apple की तरफ से iPhone 17 Series की लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है। कंपनी ज्यादातर सितंबर के दूसरे सप्ताह में अपना लॉन्च इवेंट आयोजित करती रही है। Apple इस बार 8 से 11 सितंबर के बीच में आईफोन सीरीज को लॉन्च कर सकता है। हालांकि इसकी सटीक जानकारी तभी मिलेगी जब कंपनी इवेंट के लिए इनवाइट्स भेजना शुरू करेगी। इस बार कंपनी अपनी सीरीज में प्लस वेरिएंट की जगह एयर मॉडल को लॉन्च कर सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article