टेक एंड गैजेट्स

Samsung ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, 50MP कैमरा और 6 साल के मिलेंगे अपडेट

Samsung Galaxy F16 5G: सैमसंग गैलेक्सी F16 5G को तीन- ब्लिंग ब्लैक, ग्लैम ग्रीन और वाइबिंग ब्लू शेड्स में पेश किया गया है। इसमें 6.7 इंच का FHD+ 90Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो नॉच के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी F16 5G में तीन रियर कैमरे और 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Image

Samsung Galaxy F16 5G

Samsung Galaxy F16 5G: सैमसंग ने अपने नए सस्ते 5G फोन गैलेक्सी F16 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6 साल के अपडेट और 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में Galaxy F16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 8GB तक रैम का सपोर्ट है।

Samsung Galaxy F16 5G Price: कीमत और कलर वेरियंट

सैमसंग गैलेक्सी F16 5G को तीन- ब्लिंग ब्लैक, ग्लैम ग्रीन और वाइबिंग ब्लू शेड्स में पेश किया गया है। इसकी कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए सभी बैंक ऑफर सहित 11,499 रुपये से शुरू होती है। वहीं इसकी कीमत 4GB, 6GB और 8GB रैम विकल्पों के लिए क्रमशः 13,499 रुपये, 14,999 रुपये और 16,499 रुपये है।

Samsung Galaxy F16 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन और डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी F16 5G में 6.7 इंच का FHD+ 90Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो नॉच के साथ आता है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 8GB तक रैम का सपोर्ट है। हैंडसेट 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1.5TB तक एक्सटर्नल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड 15 आधारित वन यूआई 7 के साथ आता है और इसे छह ओएस अपग्रेड और छह साल के सुरक्षा अपडेट मिलने का वादा किया गया है।

Samsung Galaxy F16 5G Camera: मिलता है ट्रिपल रियर कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी F16 5G में तीन रियर कैमरे मिलते हैं, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 25W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article