टेक एंड गैजेट्स

Republic Day Sale: बंपर डिस्काउंट के साथ फ्रिज खरीदने का मौका, बाद में हो जाएंगे महंगे!

Amazon की Great Republic Day Sale और Flipkart की Republic Day Sale दोनों ही प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी हैं। यह सेल प्राइम और नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध है। Amazon की रिपब्लिक डे सेल 20 जनवरी तक चलेगी, जबकि Flipkart की यह सेल 22 जनवरी तक जारी रहेगी। इस सेल में फ्रिज खरीदने का शानदार मौका है, क्योंकि सेल में फ्रिज अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहे हैं।

Image

Deals on Refrigerator/Photo-Amazon

गणतंत्र दिवस 2026 के खास मौके पर देश की दो प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स Flipkart और Amazon पर रिपब्लिक डे सेल शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी के साथ-साथ वॉशिंग मशीन, एसी और रेफ्रिजरेटर जैसे घरेलू उपकरणों पर भारी छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि डिस्काउंट के अलावा ग्राहकों को बैंक ऑफर्स और आकर्षक एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे प्रोडक्ट की कीमत और भी कम हो रही है।

कब तक चलेगी रिपब्लिक डे सेल

Amazon की Great Republic Day Sale और Flipkart की Republic Day Sale दोनों ही प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी हैं। यह सेल प्राइम और नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध है। Amazon की रिपब्लिक डे सेल 20 जनवरी तक चलेगी, जबकि Flipkart की यह सेल 22 जनवरी तक जारी रहेगी।

रेफ्रिजरेटर पर मिल रही है शानदार डील

रिपब्लिक डे सेल के दौरान कई लोकप्रिय ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर पर आकर्षक कीमतें देखने को मिल रही हैं। Whirlpool का 184 लीटर 2 स्टार डायरेक्ट-कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 11,590 रुपये में उपलब्ध है। वहीं Godrej का 180 लीटर 2 स्टार सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 11,990 रुपये में मिल रहा है।

Tata और Haier के मॉडल भी शामिल

Voltas Beko, जो कि टाटा प्रोडक्ट है, का 183 लीटर 2 स्टार सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 11,890 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा Haier का 185 लीटर 2 स्टार डायरेक्ट-कूल रेफ्रिजरेटर 12,100 रुपये में खरीदा जा सकता है।

मिनी फ्रिज पर भी ऑफर

Blue Star का 45 लीटर 2 स्टार मिनी रेफ्रिजरेटर, जिसमें फ्रीजर की सुविधा भी है, रिपब्लिक डे सेल के तहत 8,850 रुपये में बेचा जा रहा है। वैसे तो अभी सर्दी है लेकिन दो महीने बाद गर्मी आ ही जाएगी तो बेहतर यही है कि आप इस डील में फ्रिज खरीद लें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article