टेक एंड गैजेट्स

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: ₹599 में आपका TV बनेगा स्मार्ट कंप्यूटर, जानिए कैसे

JioPC पूरी तरह से क्लाउड पर आधारित है और Jio Set-Top Box के जरिए काम करता है। यह सर्विस Ubuntu (Linux) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है और टीवी को कीबोर्ड और माउस से जोड़ने पर वर्चुअल डेस्कटॉप इंटरफेस उपलब्ध कराती है। JioPC वर्चुअल मशीन में 4 CPU, 8GB RAM और 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है।

Image

Image-Jio

JioPC Launched in india: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने भारत में JioPC नाम से एक नई क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस लॉन्च की है, जो किसी भी टीवी को कंप्यूटर में बदल सकती है। यह सर्विस Jio Set-Top Box के जरिए चलती है और इसमें CPU की जरूरत नहीं होती। यहां हम इस सर्विस की कीमत और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

बिना CPU का क्लाउड डेस्कटॉप, TV से होगा कंप्यूटिंग

JioPC पूरी तरह से क्लाउड पर आधारित है और Jio Set-Top Box के जरिए काम करता है। यह सर्विस Ubuntu (Linux) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है और टीवी को कीबोर्ड और माउस से जोड़ने पर वर्चुअल डेस्कटॉप इंटरफेस उपलब्ध कराती है। यानी आपको टीवी में कीबोर्ड और माउस जोड़ना है और आपका टीवी ही कम्प्युटर की तरह काम करेगा। इससे यूजर वेब ब्राउजिंग, प्रोग्रामिंग, डॉक्यूमेंट एडिटिंग और ऑनलाइन लर्निंग जैसे जरूरी काम बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

पावरफुल क्लाउड स्पेस और MS Office, Adobe Express की सुविधा

JioPC वर्चुअल मशीन में 4 CPU, 8GB RAM और 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है। इसके साथ ही LibreOffice प्री-इंस्टॉल आता है और Microsoft Office ब्राउजर के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। सब्सक्राइबर्स को Jio Workspace का एक महीने का ट्रायल और 512GB तक एक्सटेंडेड क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा। Adobe Express जैसी AI-बेस्ड टूल्स की सुविधा भी फ्री में दी जा रही है, जिससे कंटेंट क्रिएशन और डिजाइनिंग आसान हो जाता है।

बस Jio Set-Top Box और मोबाइल नंबर की जरूरत

JioPC की शुरुआत बेहद आसान है। यूजर को केवल Jio Set-Top Box चालू करना होगा, Apps सेक्शन में जाकर JioPC ऐप खोलनी होगी और मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद वर्चुअल क्लाउड डेस्कटॉप तुरंत एक्सेस हो जाएगा। यह सुविधा JioFiber से जुड़ी सर्विस के साथ भी काम करती है और अलग से भी खरीदी जा सकती है।

कितना पैसा करना होगा खर्च

JioPC की सब्सक्रिप्शन सर्विस Pay-as-you-go मॉडल पर आधारित है, यानी कोई लंबा कॉन्ट्रैक्ट या मेंटेनेंस चार्ज नहीं देना होगा। मासिक प्लान ₹599 + GST से शुरू होता है। ₹1,499 के प्लान में 3 महीने की सर्विस के साथ 1 महीना फ्री मिलेगा, जबकि ₹4,599 का सालाना प्लान 15 महीने तक की सुविधा देता है, यानी 3 महीने फ्री मिलेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article