तेल कंपनियां 1 अगस्त को विमान ईंधन (ATF) की कीमतें भी अपडेट करेंगी। अगर ATF महंगा हुआ तो हवाई टिकटों की कीमत बढ़ सकती है, जबकि दाम घटने पर यात्रियों को राहत मिल सकती है। ये बदलाव हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की यात्रा लागत पर सीधा असर डालेंगे। (फोटो-istock)
डिजिटल पेमेंट की सुरक्षा और ट्रैफिक लोड कम करने के लिए NPCI ने UPI से जुड़े नए नियम लागू करने का ऐलान किया है। 1 अगस्त से थर्ड पार्टी ऐप्स पर दिन में सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक किया जा सकेगा और बैंक अकाउंट्स को 25 बार से ज्यादा नहीं देखा जा सकेगा। AutoPay ट्रांजैक्शन केवल तय तीन स्लॉट्स में ही प्रोसेस होंगे जिससे फेल ट्रांजैक्शन की संभावना घटेगी। (फोटो-istock)
RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक अगस्त 2025 में त्योहारों और वीकेंड्स के चलते कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के साथ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। इसलिए ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी जाती है। (फोटो-istock)
SBI कार्ड होल्डर्स के लिए बुरी खबर है। 11 अगस्त से SBI कुछ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाला फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस बंद कर रहा है। पहले यह कवर 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक मिलता था, लेकिन अब यह सुविधा ELITE और PRIME कार्ड्स पर उपलब्ध नहीं रहेगी, जिससे ग्राहकों को सुरक्षा कवच में बड़ा नुकसान हो सकता है। (फोटो-istock)
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पिछली बार कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस रहे थे। इस बार उम्मीद की जा रही है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कुछ राहत मिल सकती है जिससे आम उपभोक्ताओं को फायदा होगा। (फोटो-istock)
1 अगस्त को CNG और PNG की नई दरें भी घोषित की जा सकती हैं। अप्रैल के बाद से अब तक इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर दाम बढ़ते हैं तो न सिर्फ घरेलू गैस बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के खर्च में भी इजाफा हो सकता है, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। (फोटो-istock)