टेक एंड गैजेट्स

iPhone 16: iPhone 16 नहीं मिला तो मिलेगा दोगुना रिफंड, Reliance Digital ने शुरू किया नया ऑफर

हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का नया डिवाइस, iPhone 16, लॉन्च किया है। iPhone 16 के लिए कंज्यूमर्स के बढ़ते इंटरेस्ट को देखते हुए रिलायंस डिजिटल ने नया ऑफर जारी किया है। रिलायंस डिजिटल ने iPhone 16 की प्री-बुकिंग के लिए 2x रिफंड पॉलिसी की शुरुआत की है।

Image

iPhone 16 नहीं मिला तो मिलेगा दोगुना रिफंड, Reliance Digital ने शुरू किया नया ऑफर

Photo : BCCL

iPhone 16: एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी की है। 9 सितंबर 2024 को कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone के नए डिवाइस, iPhone 16 को लॉन्च किया है। लॉन्च के बाद से ही लोग iPhone 16 को खरीदने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। iPhone 16 की प्री-बुकिंग के लिए लोगों के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए रिलायंस डिजिटल ने नया ऑफर जारी किया है। रिलायंस डिजिटल ने घोषणा की है कि iPhone 16 की प्री-बुकिंग पर कंपनी 2x रिफंड पॉलिसी लागू की जाएगी। आइये जानते हैं क्या है यह पॉलिसी।

क्या है 2x रिफंड का मतलब

रिलायंस डिजिटल ने घोषणा की है कि अगर आप रिलायंस डिजिटल स्टोर से iPhone 16 बुक करते हैं और आपको iPhone 16 डिवाइस नहीं मिल पाता है तो व्यक्ति को बुकिंग अमाउंट का दोगुना पैसा वापस कर दिया जाएगा। प्री-आर्डर डिवाइस कभी-कभी बहुत ज्यादा लेट हो जाता है और कभी-कभी यह मिल भी नहीं पाता है। ऐसे में प्री-ऑर्डर पर दोगुना रिफंड देने का वादा एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण बात है।

iPhone 16 के लिए उत्साहित

ज्यादातर लोग iPhone 16 के लॉन्च होने के बाद से ही काफी उत्साहित हैं और जल्द से जल्द नया डिवाइस लेना चाहते हैं। रिलायंस डिजिटल ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी तक iPhone 16 के लिए प्री-बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है और पिछले साल के मुकाबले इस साल iPhone डिवाइस की प्री-बुकिंग लगभग दोगुनी हो गई है। आप चाहें तो नाज्द्देकी रिलायंस डिजिटल स्टोर जाकर या फिर ऑनलाइन रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर जाकर iPhone 16 को प्री-बुक कर सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article