क्रिकेट

ZIM vs IND Live Streaming: जियो या सोनी पर नहीं, फ्री में होगा वैभव सूर्यवंशी के मैच का प्रसारण; इस ऐप पर देख सकते हैं भारत-जिम्बाब्वे की लाइव स्ट्रीमिंग

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम को दो लगातार सीरीज में शिकस्त मिली। अब वह तीसरे टी20 सीरीज में वापसी करना चाहेगी। आज से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैच की सीरीज का आगाज होगा। पहला मैच में हरारे क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। यहां जानिए वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए कहां फ्री में देख सकते हैं और लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स।

Image

भारत और जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ZIM vs IND 1st T20 Live Streaming: श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे, जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में गुरुवार को उतरेगी। कप्तान के रूप में पहले सात टी20 मैचों में से आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ छह गंवा चुके अय्यर के पास टीम को जीत की राह पर लौटाने का यह सुनहरा मौका है। वहीं, वंडर ब्वॉय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर फिर से क्रिकेट फैंस की निगाहें होगी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत अपेक्षित है, लेकिन अगर हार गए तो उस ड्रेसिंग रूम की हालत का अनुमान ही लगाया जा सकता है, जिसमें 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी भी हैं। भारत ने इस दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण को कोच के रूप में भेजा है जिनकी शख्सियत आक्रामक कोच गौतम गंभीर से एकदम उलट है। ऐसा नहीं है कि गंभीर जीतना नहीं चाहेंगे, लेकिन प्लेइंग इलेवन के साथ प्रयोग करने की उनकी आदत गंभीर की तुलना में कम है।

IND vs ZIM 1st T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी-

कब खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच? (When IND vs ZIM T20 Match Play)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 मैच आज (19 जुलाई) खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 मैच? (Where To Play IND vs ZIM T20 Match)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 मैच हरारे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 मैच? (IND vs ZIM T20 Match Timing)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार, शाम 04:00 बजे होगा और मैच की पहली गेंद शाम के 04:30 बजे फेंकी जाएगी।

कहां देख सकते हैं भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग? (IND vs ZIM T20 Live Telecast)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी सीरीज के मैच देखे जा सकते हैं। वहीं, भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड ऐप पर देखी जा सकती है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article