लॉन्चिंग से पहले Redmi के इस फोन के फीचर्स कंफर्म, मिलेगी 9,000mAh की बैटरी
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Jan 19, 2026, 01:56 PM IST
Redmi Turbo 5 Max के फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन के बेज़ल्स काफी पतले नजर आ रहे हैं, जिससे इसका लुक प्रीमियम लगता है। कंपनी ने फिलहाल फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आने वाले दिनों में Redmi Turbo 5 Max से जुड़ी और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
Redmi Turbo 5 Max/Photo- Redmi
Redmi Turbo 5 Max जल्द ही लॉन्च होने वाला है, लेकिन उससे पहले Redmi Turbo 5 Max के फीचर्स कंफर्म हो गए हैं। इस साल की शुरुआत से ही बड़े बैटरी वाले स्मार्टफोन की कतार नजर आ रही है और इसी कड़ी में Redmi Turbo 5 Max भी है। कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Turbo 5 Max को 9,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।
9000mAh की दमदार बैटरी
Redmi ने पुष्टि की है कि Turbo 5 Max में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ 10,000mAh के बराबर होगी। Redmi के अनुसार, यह अब तक की सबसे बड़ी Xiaomi Jinshajiang बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है।
MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ आएगा, जिसे इसी महीने लॉन्च किया गया है। Redmi का दावा है कि Turbo 5 Max दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जो इस नए प्रोसेसर के साथ बाजार में उतरेगा।
AnTuTu पर जबरदस्त स्कोर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Turbo 5 Max को AnTuTu बेंचमार्क पर देखा गया है, जहां इसने करीब 32,98,445 अंक हासिल किए हैं। इसमें CPU स्कोर 9,52,789 और GPU स्कोर 11,30,421 बताया गया है, जो इसके हाई-परफॉर्मेंस फोन होने का संकेत देता है।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
Redmi Turbo 5 Max को कंपनी ने Ocean Breeze Blue कलर में टीज किया है, जो Xiaomi 17 के ब्लू शेड जैसा दिखता है। फोन में फ्लैट CNC मेटल फ्रेम दिया गया है। दाईं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन मौजूद हैं, जबकि बाईं साइड बिल्कुल साफ रखी गई है।
ड्यूल रियर कैमरा सेटअप
फोन में पीछे की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें LED फ्लैश भी शामिल है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करेगा। फोन का बैक पैनल फाइबरग्लास मटेरियल का होगा।
फ्रंट डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा
Redmi Turbo 5 Max के फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन के बेज़ल्स काफी पतले नजर आ रहे हैं, जिससे इसका लुक प्रीमियम लगता है। कंपनी ने फिलहाल फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आने वाले दिनों में Redmi Turbo 5 Max से जुड़ी और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।