टेक एंड गैजेट्स

Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro की डिटेल्स आई सामने, जल्द बाजार में देंगे दस्तक

Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro को लेकर सामने आई लीक्स से पता चलता है कि भारतीय बाजार में आने वाले स्मार्टफोन्स में काफी हद तक ग्लोबल वेरिएंट जैसे ही हार्डवेयर और फीचर्स मिलने वाले हैं।

Redmi Note 15 Pro Plus

रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन्स को दमदार कैमरा सेटअप के साथ करेगा लॉन्च। (फोटो क्रेडिट-Digit)

चीन की दिग्गज कंपनी शॉओमी की सब ब्रैंड रेडमी जल्द ही अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी की तरफ से जल्द ही Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro को बाजार में उतारा जाएगा। लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टफोन्स की कई सारी लीक्स रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। रेडमी के इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में रेडमी फैंस को कई बड़े अपग्रेड्स मिल सकते हैं। ऑधिकारिक लॉन्च के ऐलान से पहले इन स्मार्टफोन्स में मिलने वाली रैम और स्टोरेज का खुलासा हो गया है।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप कुछ दिनों का और इंतजार कर सकते हैं। रेडमी की तरफ से जल्द ही Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको हाई परफॉर्मिंग चिपसेट और शानदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है। अगर आपको मिडरेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में एक दमदार स्मार्टफोन चाहिए तो आप रेडमी के इन अपमकिंग स्मार्टफोन्स का इंतजार कर सकते हैं।

Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro को लेकर सामने आई लीक्स से पता चलता है कि भारतीय बाजार में आने वाले स्मार्टफोन्स में काफी हद तक ग्लोबल वेरिएंट जैसे ही हार्डवेयर और फीचर्स मिलने वाले हैं। आपको बता दें कि रेडमी की तरफ से पिछले महीने कुछ ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने Redmi Note 15 Pro+ को स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 SoC के साथ और Redmi Note 15 Pro को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट के साथ लॉन्च किया था।

स्मार्टफोन्स में मिलेंगे ये स्टोरेज ऑप्शन्स

इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को लेकर अब पॉपुलर टिप्स्टर अभिषेक यादव की तरफ से बड़ी जानकारी शेयर की गई है। टिप्स्टर के मुताबिक Redmi Note 15 Pro+ को कंपनी भारतीय बाजार में 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं अगर इसके दूसरे वेरिएंट की बात करें तो Redmi Note 15 Pro में फैंस को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB ऑप्शन मिल सकता है।

Redmi Note 15 Pro+ का कैमरा

Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro में मिलने वाले कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Note 15 Pro+ में फैंस को ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सलका प्राइमरी सेंसर भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article