टेक एंड गैजेट्स

8,499 रुपये में लॉन्च हुआ दमदार कैमरे वाला 5G स्मार्टफोन, जानें खासियत

Redmi A4 5G: रेडमी ए4 5जी में 6.88 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट औऱ डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी लेंस है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

Image

Redmi A4 5G

Redmi A4 5G: शाओमी ने भारत में अपना सबसे सस्ता 5G फोन रेडमी ए4 5जी को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 9 हजार से भी कम की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। Redmi A4 5G में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 चिपसेट और HD+ डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। फोन में दमदार कैमरा भी मिलता है।

Redmi A4 5G की भारत में कीमत

Xiaomi ने भारत में Redmi A4 5G को 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जो कि बेस 4GB + 64GB मॉडल के लिए है। वहीं 4GB + 128 GB स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये है। भारत में Redmi A4 5G की बिक्री 27 नवंबर से शुरू होगी। इसे स्टारी ब्लैक और स्पार्कल पर्पल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

मिलती है बड़ी HD+ डिस्प्ले

रेडमी ए4 5जी में 6.88 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट, 4 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 128 जीबी तक यूएफएस 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 1TB का एक्सपेंड किया जा सकता है। यह एंड्रॉइड 14 पर आधारित Xiaomi HyperOS पर चलता है और यह 2 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल का सुरक्षा अपडेट भी प्रदान करता है।

सस्ते फोन में 50MP कैमरा

रेडमी ए4 में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी लेंस है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का कैमरा है। वहीं बैटरी की बात करें तो फोन के साथ 5160mAh की बैटरी और 18W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। फोन के साथ सभी जरूरी कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article