अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो (Tecno) ने भारतीय बाजार में Camon 30 लाइनअप के अगले वर्जन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G है। इसे तीन अलग-अलग रंगो में लॉन्च किया गया है। टेक्नो ने इस स्मार्टफोन को फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च किया है जिसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं।
Tecno Camon 50 Ultra 5G को एक ड्यूरेबल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है। पानी से सेफ्टी के लिए इसमें चार-चार आईपी रेटिंग दी गई है। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स की जानकारी देते हैं।
Tecno Camon 50 Ultra 5G की कीमत
कंपनी ने भारतीय बाजार में Tecno Camon 50 Ultra 5G को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। लॉन्च ऑफर के तहत टेक्नो ग्राहकों को धमाकेदार डिस्काउंट भी दे रहा है। टेक्नो ग्राहकों को 3000 रुपये के लॉन्च कूपन दे रही है जिसका फायदा लेकर आप स्मार्टफोन को सिर्फ 36,999 रुपये की कीमत में खरीद पाएंगे।
Tecno Camon 50 Ultra 5G को खरीदने के लिए आपको छह महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का भी ऑप्शन मिलता है। यह नया फोन 21 जुलाई को Amazon के जरिए भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Tecno Camon 50 Ultra 5G में आपको साइप्रस ग्रीन, मिस्टी पर्पल और नेबुला टाइटेनियम रंगों में उपलब्ध है।
Tecno Camon 50 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- टेक्नो के इस स्मार्टफोन में आपको 6.78-इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
- डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया है।
- पानी से बचाने के लिए इसमें कंपनी ने IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग दी है।
- मजबूती के लिए इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
- Tecno ने परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया है।
- Tecno Camon 50 Ultra 5G में 6,500mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- सिक्योरिटी के लिए इसमें इस हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
- Tecno Camon 50 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है।
- इसमें आपको 50+50+8 मेगापिक्सल के दमदार कैमरा सेंसर मिलने वाले हैं।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।
