टेक एंड गैजेट्स

7 हजार रु में डुअल कैमरा, 6GB रैम और 5000mAh बैटरी वाला फोन, जानें फीचर्स

Redmi A3 Launched in India: रेडमी A3 में AI-सपोर्ट वाले डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलते हैं। जिसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है।

Image

Redmi A3

Redmi A3 Launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने सबसे किफायती फोन रेडमी ए3 (Redmi A3) को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को 7,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इसमें मीडियाटेक हेलियो जी36 प्रोसेसर और 12 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में डुअल रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Redmi A3: कीमत

रेडमी के नए किफायती फोन को मिडनाइट ब्लैक, लेक ब्लू और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी भारत में शुरुआती कीमत 7,299 रुपये है। इस कीमत पर 3GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट आता है। वहीं 4GB + 128GB वेरियंट की कीमत 8,299 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 9,299 रुपये है। Redmi A3 को फ्लिपकार्ट, Mi.com और शाओमी रिटेल पार्टनर्स से खरीदा जा सकेगा।

Redmi A3: डिस्प्ले, डिजाइन और प्रोसेसर

फोन को 6.71 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 मिलता है। डिस्प्ले वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर और 6GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है। रैम को वर्चुअली 12 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Redmi A3: कैमरा और बैटरी

रेडमी A3 में AI-सपोर्ट वाले डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलते हैं। जिसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article