टेक एंड गैजेट्स

Google Gemini AI: अमेरिका के बाहर लॉन्च हुआ जेमिनी एआई, आईओएस और एंड्रॉयड के लिए हुआ जारी

Google Gemini AI: क्रॉव्जिक ने कहा है कि इसके बाद जापानी और कोरियाई है, जिसके बाद और अधिक भाषाएं और देश आने वाले हैं। पिछले हफ्ते, गूगल ने आधिकारिक तौर पर अपने एआई चैटबॉट बार्ड का नाम बदलकर जेमिनी कर दिया। यह वेब पर 40 भाषाओं में उपलब्ध है।

Image

Google Gemini AI

Photo : Times Now Digital

Google Gemini AI: गूगल ने अपनी एआई सर्विस जेमिनी एआई (पहले में बार्ड) को आईओएस और एंड्रॉयड पर अधिक देशों में अंग्रेजी में लॉन्च करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा कि जेमिनी एआई को अब अमेरिका के बाहर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। बता हैं कि गूगल ने अपने एआई टूल बार्ड का नाम ही बदलकर जेमिनी एआई किया है।

जेमिनी एआई

जेमिनी प्रोडक्ट लीड जैक क्राव्जिक ने एक्स पर डेवलपमेंट अपडेट पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि जेमिनी एआई के अंग्रेजी वर्जन तक मोबाइल एक्सेस एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक समर्पित ऐप या आईओएस पर गूगल ऐप के भीतर टॉगल के माध्यम से अन्य देशों में शुरू हो गई है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रोलआउट अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल

क्राव्जिक ने लिखा, ''एंड्रॉयड : गूगल असिस्टेंट को लागू करके रोल आउट शुरू करना - एक इन सीटू ऑप्ट-इन को ट्रिगर करता है। इसे और अधिक स्पष्ट करने पर काम किया जा रहा है कि कौन सा असिस्टेंट फीचर पर काम चल रहा है और कौन सा अभी उपलब्ध है। (उस अंतर को कम करने पर भी काम कर रहे हैं!)''

उन्होंने आगे कहा, "आईओएस : आपके गूगल ऐप के टॉप पर एक टॉगल के रूप में रोल आउट हो रहा है। अगर आपने अपने ओएस की लैंग्वेज अंग्रेजी पर सेट की है तो यह वर्तमान में दिखाई देता है।"

गूगल बार्ड हुआ जेमिनी एआई

क्रॉव्जिक ने कहा है कि इसके बाद जापानी और कोरियाई है, जिसके बाद और अधिक भाषाएं और देश आने वाले हैं। पिछले हफ्ते, गूगल ने आधिकारिक तौर पर अपने एआई चैटबॉट बार्ड का नाम बदलकर जेमिनी कर दिया। यह वेब पर 40 भाषाओं में उपलब्ध है।

TNN Tech Desk
TNN टेक डेस्क author

देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर हम आपको यहां देते हैं। स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स और बाकी तमाम जानकारी हम आपको लगातार देंगे।

और पढ़ें
End of Article