टेक एंड गैजेट्स

गेमर्म की हुई मौज, इस कंपनी ने लॉन्च किया हाई परफॉर्मिंग टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स

गेमर्स के लिए रेड मैजिक एक नया टैबलेट लेकर आया है। इस नए टैबलेट का नाम Red Magic Gaming Tablet 5 Pro है जिसमें आपको पावरफुल फीचर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी ने इसे गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

Image

इस टैबलेट में आपको कई सारे फीचर्स मिलने वाले हैं।

अगर आप गेमिंग करते हैं और एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ZTE के सब ब्रैंड रेड मैजिक की तरफ से एक पावरफुल गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया गया है। कंपनी के इस टैबलेट का नाम Red Magic Gaming Tablet 5 Pro है। कंपनी ने इसे खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 1TB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि Red Magic Gaming Tablet 5 Pro को कंपनी ने फिलहाल अभी चीन के मार्केट में लॉन्च किया है। हालांकि गेमिंग के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कहा जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। गेमिंग के साथ साथ आप इसमें अपने पर्सनल और प्रोफेशनल वर्क भी कर पाएंगे।

Red Magic Gaming Tablet 5 Pro की कीमत

Red Magic Gaming Tablet 5 Pro को कंपनी ने कई सारे वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मिलती है जिसे CNY 5,299 यानी लगभग 74,000 रुपये में लॉन्च किया है। इस टैबलेट का दूसरा वेरिएंट 16GB रैम + 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे कंपनी ने CNY 5,999 यानी लगभग 84,000 रुपये में लॉन्च किया है।

वहीं इसका टॉप वेरिएंट 16GB रैम + 1TB स्टोरेज के साथ आता है जिसे कंपनी ने CNY 6,999 करीब लगभग 98,000 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी ने टैबलेट को डार्क नाइट और सिल्वर विंग कलर्स में लॉन्च किया है।

Red Magic Gaming Tablet 5 Pro

  • इस टैबलेट में 9.06 इंच 2.4K OLED डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है।
  • इस टैबलेट में आपको कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया RedCore R4 गेमिंग चिप का सपोर्ट मिलता है।
  • इस गेमिंग टैबलेट में आपको RGB लाइटिंग सिस्टम दिया गया है।
  • फोटोग्राफी के लिए Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • Wi-Fi और Bluetooth और डुअल Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article