टेक एंड गैजेट्स

Realme ने इन स्मार्टफोन्स की कीमतों में की बढ़ोतरी, खरीदारी से पहले चेक कर लें नई प्राइस लिस्ट

बजट और मिडरेंज सेगमेंट में रियलमी का स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने अपनी P4 स्मार्टफोन सीरीज की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। अब आपको स्मार्टफोन खरीदने के लिए पहले से अधिक रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Image

रियलमी ने बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन्स की कीमतों में की बड़ी बढञोतरी। (फोटो क्रेडिट-Realme)

Realme Smartphone Price Hike: पिछले कुछ समय से लगातार स्मार्टफोन प्राइस हाइक को लेकर खबरें सामने आ रही है। कई सारी कंपनियों ने अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी भी की है। इस बीच चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने भी अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इसलिए अगर आप रियलमी का स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो अब आपकी जेब का बोझ बढ़ने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सामने आई खबरों के मुताबिक रियलमी ने कथित तौर पर भारतीय बाजार में अपनी P4 सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में सामने आए एक पोस्ट के अनुसार कंपनी ने Realme P4 5G, Realme P4x 5G, Realme P4 Lite 4G और Realme P4 Lite 5G के अलग-अलग मॉडल्स की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

जानकारी के अनुसार कंपनी ने नई कीमतों को बाजार में लागू भी कर दिया है। माना जा रहा है कि कंपनी ने यह फैसला मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन बनाने में लगने वाले दूसरे पार्ट्स की बढ़ती हुई लागत की वजह से लिया गया है।

3000 रुपये तक महंगे हुए ये स्मार्टफोन्स

टिप्स्टर Ahsan Kharbai की तरफ से शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक Realme P4 5G के कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। Realme P4 5G का बेस मॉडल 6GB + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 23,999 रुपये से बढ़कर अब 25,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल अब 24,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये हो गया है। इसके अलावा 8GB + 256GB वेरिएंट अभी तक 26,999 रुपये में मिल रहा था लेकिन अब इसकी कीमत 29,999 रुपये कर दी गई है। इससे पता चलता है कि कंपनी ने इस सीरीज में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

Realme P4x 5G की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट जो कि 6GB + 128GB स्टोरेज के साथ आता है वह अभी तक 21,499 रुपये में मिल रहा था लेकिन अब यह 22,999 रुपये में देखने को मिलेगा। इसका दूसरा वेरिएंट 8GB + 128GB मॉडल के साथ आता है जो अब 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा। दोनों वेरिएंट्स की कीमत में लगभग 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

बजट सेगमेंट में भी हुई बढ़ोतरी

रियलमी के बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन Realme P4 Lite में भी आपको बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। Realme P4 Lite 4G जो कि 4GB + 64GB स्टोरेज के साथ आता है उसकी कीमत 11,999 रुपये से बढ़कर 12,999 रुपये हो गई है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article