टेक एंड गैजेट्स

मिलिट्री ग्रेड की मजबूती के साथ Realme ने भारत में लॉन्च किया यह फोन, 11 हजार से कम में खरीदने का है मौका

Realme P3 Lite 5G में डुअल सिम का सपोर्ट है। इसमें एंड्रॉयड 15 के साथ Realme UI 6.0 दिया गया है। Realme P3 Lite 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन (720×1,604 पिक्सल) है। डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा और 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

Image

Realme P3 Lite 5G/Photo- Realme

रियलमी इंडिया ने अपने नए फोन Realme P3 Lite 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme P3 Lite 5G को तीन कलर्स और मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसमें 6 जीबी तक रैम दी गई है और 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग है। रियलमी के इस फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP64 की रेटिंग मिली है।

Realme P3 Lite 5G की स्पेसिफिकेशन

Realme P3 Lite 5G में डुअल सिम का सपोर्ट है। इसमें एंड्रॉयड 15 के साथ Realme UI 6.0 दिया गया है। Realme P3 Lite 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन (720×1,604 पिक्सल) है। डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा और 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

Realme P3 Lite 5G में 6nm मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। इसमें 12 जीबी तक वर्चुअल रैम भी मिलता है और स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

Realme P3 Lite 5G का कैमरा

Realme P3 Lite 5G में 32 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के साथ 'Rainwater Smart Touch' फीचर है यानी हाथ गीले होने पर भी आप फोन को इस्तेमाल कर सकेंगे।

Realme P3 Lite 5G की बैटरी

Realme P3 Lite 5G में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, 5G, 4G LTE, GPS, USB Type-C और Wi-Fi है। फोन के साथ Hi-Res ऑडियो स्पीकर और OReality ऑडियो का सपोर्ट है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और 6000mAh की बैटरी के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग है। कंपनी के मुताबिक इस फोन ने मिलिट्री ग्रेड का शॉक टेस्ट पास किया है।

Realme P3 Lite 5G की कीमत

Realme P3 Lite 5G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। फोन को लिली व्हाइट, पर्पल ब्लॉज्म और मिडनाइट लिली कलर में पेश किया गया है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत दोनों मॉडल को क्रमशः 10,499 रुपये और 11,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme P3 Lite 5G की बिक्री 22 सितंबर से फ्लिपकार्ट और रियलमी के स्टोर से होगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article