टेक एंड गैजेट्स

Realme Narzo N55: 11 हजार से भी सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, फीचर वनप्लस वाले और कैमरा एप्पल जैसा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 12, 2023, 05:39 PM IST

Realme Narzo N55 मिनी कैप्सूल फीचर के साथ भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे पहली बार Realme C55 में दिखाया था, जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। यह फीचर iPhone 14 Pro लाइनअप पर डायनेमिक आइलैंड फीचर से काफी मिलता जुलता है।

Image

Realme Narzo N55 स्मार्टफोन

Realme Narzo N55 मिनी कैप्सूल फीचर के साथ भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे पहली बार Realme C55 में दिखाया था, जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। यह फीचर iPhone 14 Pro लाइनअप पर डायनेमिक आइलैंड फीचर से काफी मिलता जुलता है। Realme Narzo N55 स्मार्टफोन की Realme N-सीरीज की सीरीज में पहला है। इसमें 64-मेगापिक्सल का AI कैमरा है और यह 33W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसकी मदद कंपनी का दावा है कि ये 29 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज करने का दावा करता है।

Realme Narzo N55 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू

Realme Narzo N55 के 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। फोन की पहली बिक्री 18 अप्रैल से शुरू होगी, हालांकि, एक विशेष लाइव ऑनलाइन बिक्री होगी जो 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है। इस ऑनलाइन बिक्री के दौरान, फोन के निचले वैरिएंट को 700 रुपये, जबकि 6 जीबी रैम वैरिएंट को 1,000 रुपये की छूट के साथ पेश किया जाएगा। फोन Realme और Amazon वेबसाइटों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Realme Narzo N55 को प्राइम ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Realme Narzo N55 डिस्प्ले

नए लॉन्च किए गए स्मार्टफोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का IPS LCD फुल HD+ रेजोल्यूशन डिस्प्ले है। Realme Narzo N55 में मिनी कैप्सूल फीचर भी है जो चार्जिंग, डेटा उपयोग और स्टेप काउंट के लिए नोटिफिकेशन की पेशकश करते हुए “डिस्प्ले को उसी के मुताबिक कर देता है।

Realme Narzo N55 स्टोरेज रैम

रियलमी का नार्ज़ो एन55 मीडियाटेक हेलियो जी88 एसओसी पर संचालित है और 6 जीबी तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 128 जीबी तक यूएफएस 2.2 इंटरनल स्टोरेज से लैस है। फोन Android 13-आधारित Realme UI पर चलाता है।

Realme Narzo N55 कैमरा

ऑप्टिक्स के लिए, Realme Narzo N55 पर एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। डिस्प्ले के टॉप पर पंच-होल कटआउट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Realme Narzo N55 में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है। 189.5 ग्राम वजन वाले इस फोन का डाइमेंशन 165.6mm x 75.9mm x 7.89mm है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article