टेक एंड गैजेट्स

गेमर्स के लिए Samsung लेकर आया Odyssey G6 मॉनिटर, 1100Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा डुअल मोड फीचर

Samsung Odyssey G6 में कंपनी ने Dual Mode टेक्नोलॉजी का इस्तेमालल किया है। इसके अलावा HDR10+ Gaming और कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो गेमिंग के दौरान गेमिंग को एक शानदार एक्सपीरियंस देने वाले हैं।

Image

सैमसंग के इस मॉनीटर में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

गेमिंग के शौकीनों के लिए Samsung ने एक नया और दमदार और पॉवरफुल मॉनिटर पेश किया है। लेटेस्ट मॉनिटर का नाम Samsung Odyssey G6 (G60H) है जो कि इस समय अपने रिफ्रेश रेट को लेकर दुनियाभर में चर्चा बना हुआ है। Samsung का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा गेमिंग मॉनिटर है, जो HD रिजॉल्यूशन पर 1100Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे 27 इंच डिस्प्ले के साथ बाजार में उतारा है।

Samsung Odyssey G6 में कंपनी ने Dual Mode टेक्नोलॉजी का इस्तेमालल किया है। इसके अलावा HDR10+ Gaming और कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप गेमिंग करते हैं तो यह मॉनिटर आपको एकदम नया एक्सपीरियंस देने वाला है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Samsung Odyssey G6 के फीचर्स

Samsung के इस नए मॉनिटर में 27 इंच का Fast IPS डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत Dual Mode है। इसकी मदद से यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्रीन का रिजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट चुन सकते हैं।

1100Hz तक का रिफ्रेश रेट: इस मॉनिटर की सबसे खास बात इसका 1100Hz रिफ्रेश रेट है। हालांकि, यह स्पीड HD यानी 1280×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन पर मिलती है। इससे फास्ट गेमिंग के दौरान स्क्रीन पर होने वाली हलचल ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकती है।

QHD रिजॉल्यूशन पर 600Hz स्पीड: अगर आप बेहतर पिक्चर क्वालिटी चाहते हैं, तो इस मॉनिटर पर QHD (2560×1440 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ 600Hz रिफ्रेश रेट का विकल्प भी मिलता है। यानी गेमर्स अपनी पसंद के मुताबिक ज्यादा रिजॉल्यूशन या ज्यादा रिफ्रेश रेट चुन सकते हैं।

1ms का रिस्पॉन्स टाइम: इसमें 1ms GtG रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। इसका फायदा यह है कि स्क्रीन पर तेजी से बदलने वाले विजुअल्स के दौरान धुंधलापन कम करने में मदद मिलती है।

HDR10+ Gaming का सपोर्ट: मॉनिटर में HDR10+ Gaming फीचर भी मौजूद है। इससे गेम में रोशनी, रंगों और अंधेरे हिस्सों की डिटेल बेहतर नजर आ सकती है। हालांकि, इसका पूरा फायदा गेम और इस्तेमाल किए जा रहे हार्डवेयर के सपोर्ट पर निर्भर करेगा।

Odyssey Clear Motion फीचर: Samsung ने इसमें Odyssey Clear Motion नाम का फीचर भी दिया है। इसे खास तौर पर तेजी से होने वाली स्क्रीन मूवमेंट के दौरान ब्लर कम करने के लिए तैयार किया गया है।

कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स

इस मॉनिटर में NVIDIA G-SYNC Compatible और AMD FreeSync Premium का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Black Equalizer, DisplayPort 2.1 और दो HDMI 2.1 पोर्ट भी दिए गए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि 1100Hz मोड में AMD FreeSync Premium काम नहीं करता।

Samsung Odyssey G6 की कीमत

Samsung ने Odyssey G6 (G60H) की अमेरिकी कीमत 899.99 डॉलर रखी है। भारतीय करेंसी के हिसाब से इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये होती है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने के बाद इसकी वास्तविक कीमत अलग हो सकती है। टैक्स, इंपोर्ट चार्ज और कंपनी की प्राइसिंग पॉलिसी का असर इसकी कीमत पर पड़ सकता है।

इसी आधार पर भारत में इसकी संभावित कीमत 95,000 रुपये से लेकर 1.10 लाख रुपये तक हो सकती है। फिलहाल यह सिर्फ एक अनुमान है, Samsung ने भारतीय बाजार के लिए आधिकारिक कीमत जारी नहीं की है।

भारत में कब लॉन्च होगा

फिलहाल भारतीय गेमर्स को इस मॉनिटर के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। Samsung ने अमेरिका में इसकी बिक्री दिसंबर 2026 से शुरू करने की जानकारी दी है। वहीं, भारत में इसे कब पेश किया जाएगा, इस बारे में कंपनी ने अभी कोई तारीख नहीं बताई है। ऐसे में भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता और कीमत को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article