टेक एंड गैजेट्स

Realme Buds Clip: जबरदस्त डिजाइन और दमदार बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, 36 घंटे चलेगी बैटरी

Realme Buds Clip में 11mm ड्यूल-मैग्नेट डायनैमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो NextBass एल्गोरिदम के साथ दमदार बास देते हैं। इनमें 3D स्पैटियल ऑडियो और डायरेक्शनल साउंड सपोर्ट है, जिससे साउंड लीकेज कम होने का दावा किया गया है। कॉलिंग के लिए इसमें ड्यूल माइक्रोफोन और AI आधारित नॉइज कैंसलेशन व विंड रिडक्शन फीचर मौजूद है।

Image

Realme Buds Clip

Realme ने भारत में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds Clip को लॉन्च कर दिया है। इन्हें Realme P4 Power 5G के साथ पेश किया गया। ये ईयरबड्स ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं और IP55 रेटिंग के कारण धूल व पानी से सुरक्षित रहते हैं। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये कुल 36 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं।

कीमत और बिक्री की जानकारी

भारत में Realme Buds Clip की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। ये ईयरबड्स Titanium Black और Titanium Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। इन्हें Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत 500 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इनकी प्रभावी कीमत 5,499 रुपये हो जाती है। इनकी बिक्री 5 फरवरी से दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

ऑडियो क्वालिटी और कॉलिंग फीचर्स

Realme Buds Clip में 11mm ड्यूल-मैग्नेट डायनैमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो NextBass एल्गोरिदम के साथ दमदार बास देते हैं। इनमें 3D स्पैटियल ऑडियो और डायरेक्शनल साउंड सपोर्ट है, जिससे साउंड लीकेज कम होने का दावा किया गया है। कॉलिंग के लिए इसमें ड्यूल माइक्रोफोन और AI आधारित नॉइज कैंसलेशन व विंड रिडक्शन फीचर मौजूद है।

कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स

ये ईयरबड्स Bluetooth 5.4 सपोर्ट करते हैं और SBC व AAC कोडेक्स के साथ आते हैं। इनमें ड्यूल-डिवाइस कनेक्टिविटी, Microsoft Swift Pair और 45ms तक का लो-लेटेंसी मोड दिया गया है। इसके अलावा, Next AI पर आधारित AI Translator फीचर भी मौजूद है, जो 30 से ज्यादा भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन का सपोर्ट देता है।

बैटरी और डिजाइन

Realme के मुताबिक, Buds Clip एक बार चार्ज करने पर करीब 7 घंटे तक चलते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल 36 घंटे का बैकअप मिलता है। हर ईयरबड में 45mAh और केस में 530mAh की बैटरी दी गई है, जिसे USB Type-C पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है। ओपन-ईयर डिजाइन के कारण ये कानों पर हल्के और आरामदायक रहते हैं। हर ईयरबड का वजन सिर्फ 5.3 ग्राम है और इनमें Titanium-Fit डिजाइन के साथ स्वेट व ऑयल रेसिस्टेंट मैट फिनिश दी गई है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article