स्मार्टफोन खरीदारी के लिए अच्छी खबर है। रियलमी की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Realme 16 Pro 5G की आज पहली सेल है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में इस सीरीज में दो स्मार्टफोन पेश किए हैं जिसमें Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G शामिल हैं। अब आप इन स्मार्टफोन्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। अगर आपको एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहिए तो आपको इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा दोनों ही स्मार्टफोन को 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है।
Realme 16 Pro सीरीज की कीमत
रिलयलमी की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज की बिक्री आज से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है। आप स्मार्टफोन्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से खरीद सकेंगे। कीमत की बात करें तो बता दें कि रियलमी ने Realme 16 Pro 5G को 28,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस प्राइस में आपको 8GB + 128GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। अगर आप 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला मॉडल खरीदते हैं तो आपको 30,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस वेरिएंट में आपको एक मॉडल 12GB+256GB वाला भी मिलता है जिसकी कीमत 33,999 रुपये है।
Realme 16 Pro+ 5G वेरिएंट की बात करें तो इसमें आपको 8GB+128GB स्टोरेज, 8GB+256GB स्टोरेज और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। अगर आप बेस मॉडल खरीदते हैं तो इसके लिए 35,999 रुपये, 256GB वेरिएंट के लिए आपको 37,999 रुपये खर्च करने होंगे। सीरीज के टॉप मॉडल यानी 12GB+256GB की कीमत 40,999 रुपये रखी गई है।
फर्स्ट सेल में ही मिलेगा बंपर डिस्काउंट
Realme 16 Pro सीरीज में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको 4000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही दोनों ही वेरिएंट में आपको 2,017 रुपये की EMI पर खरीदने का भी ऑप्शन मिलेगा। इन सभी ऑफर्स के अलावा आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेकर लेटेस्ट सीरीज को और भी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
Realme 16 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स
- Realme 16 Pro कंपनी ने 6.8 इंच का एमोलेड पैनल दिया है जो कि लगभग-लगभग बेजल लेस डिस्प्ले के साथ आता है।
- लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया है।
- परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट मिलता है।
- फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- स्मार्टफोन में आउट ऑफ द बॉक्स आपको एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलने वाला है।
- इसके अलावा स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है।
