मिठाइयों के ऊपर चढ़ी सोने-चांदी की परत क्या असली सोना-चांदी होता है? 99% लोगों को नहीं मालूम है सच्चाई
Gold Silver layer on Sweets: मिठाइयों को सजाने के लिए अक्सर उसमें सोने और चांदी की लेयर चढाई जाती है। इससे मिठाइयों की सुदंरता कई गुना बढ़ जाती है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि मिठाई में लगाई जाने वाली सोने चांदी की लेयर क्या सच में सोना-चांदी होता है।
चाहे कोई त्यौहार हो या फिर कोई खास मौका मिठाई के बिना सेलिब्रेशन नहीं होता। मिठाई खाना हर किसी को अच्छा लगता है। आज हम आपको मिठाई से जुड़ी एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं।
जब भी हम किसी भी मिठाई की दुनान में जाते हैं तो हमें तरह-तरह की मिठाई देखने को मिलती है। मिठाइयों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए उसमें सोने और चांदी की एक पतली लेयर चढ़ाई जाती है। ऐसा करने से सुंदरता और उसका स्वाद दोनों ही बढ़ जाता है।
मिठाई में सोने चांदी की परत तो हम लोग वर्षों से देखते आ रहे हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि मिठाइयों में इस्तेमाल की जाने वाली सोने चांदी की परत सिर्फ कहने को ही सोने चांदी की है या फिर असली में भी इसमें सोना-चांदी होता है?
सबसे पहले आपको बता दें कि मिठाइयों में इस्तेमाल किए जाने वाली सोने चांदी की परत असली सोने और चांदी की होती है। ये एक बेहद पतली शीट में आते हैं। बाद में इसे मिठाइयों पर लगाने के हिसाब से तैयार किया जाता है।
मिठाइयों पर लगाई जाने वाली सोने चांदी की परत असली सोने चांदी की होती है। इस परत को तैयार करना कोई छोटा काम नहीं है। कई दिनों की मेहनत के बाद सोने चांदी की लेयर तैयार तैयार होती है। आपको बता दें कि सोने की यह पतली परत सिर्फ मिठाइयों में ही नहीं, बल्कि खाने-पीने की चीजों और आयुर्वेदिक देसी दवाओं में भी लंबे समय से इस्तेमाल की जाती रही है।
चांदी का वर्क बनाने में काफी समय और मेहनत लगती है। पहले चांदी को पतला करने के लिए करीब 4 घंटे तक कुटाई की जाती है, फिर उसे सही आकार देने में भी लगभग 3 घंटे और लगते हैं। इस तरह करीब 5 ग्राम चांदी से लगभग 500 तक चांदी के वर्क तैयार हो जाते हैं।
वहीं, सोने का वर्क बनाना चांदी के वर्क से ज्यादा मेहनत वाला काम होता है। इसकी वजह यह है कि सोना चांदी की तुलना में ज्यादा महंगा होने के साथ-साथ थोड़ा मजबूत भी होता है, इसलिए इसे बेहद सावधानी से तैयार किया जाता है।
सोने के वर्क को तैयार करने में 6-8 घंटे तक का समय कुटाई में लग जाता है। इसके अलावा 4 घंटे तक का समय उसे सही आकार देने में लग जाता है। का समय उसे आकार देने में लगता है. वर्क तैयार करने का ज्यादातर काम पुरुष ही करते हैं।
ऐसे सिलेंडर का भूलकर भी न करें इस्तेमाल, जान-माल का हो सकता है भारी नुकसान
Jio का सबसे बढ़िया पूरे 90 दिनों वाला प्लान, 200GB डाटा कहीं और नहीं मिलेगा
पशुओं की वजह से अब नहीं होंगे सड़क हादसे! NHAI ने शुरू किया ये सिस्टम
बसंत पंचमी 2026 किस तारीख को है, सरस्वती पूजा की तैयारी के लिए अभी से देखें बसंत पंचमी के रंगोली डिजाइन
देश के इकलौते नेता जो बने 2 राज्यों के मुख्यमंत्री, चार बार संभाली CM की कुर्सी
चूड़ा का क्या महत्व है, क्या है संक्रांति से इसका कनेक्शन, बिहार में चूड़ा कैसे खाया जाता है
सतना में आश्रम के बाहर पहुंचा टाइगर, हरकत करते CCTV में कैद
'1000 करोड़ कमाने वाली है...' खतरनाक लुक में नजर आए धनुष, रिलीज हुआ Kara का पोस्टर
खतरनाक या कमाल? सिर पर जलता चूल्हा रखकर किया डांस, महिला का वीडियो देख लोग रह गए दंग
हाथी मांसाहारी होते हैं या शाकाहारी, नहीं जानते होंगे असली सच
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited