टेक एंड गैजेट्स

15 हजार में वाटरप्रूफ फोन! 6000mAh बैटरी और 3-3 रियर कैमरे से है लैस

Realme 14x 5G Launched in India: फोन में 6.67 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 625 निट्स पीक ब्राइटनेस और 89.97% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है।

Image

Realme 14x 5G

Realme 14x 5G Launched in India: रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन रियलमी 14एक्स 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6000mAh की बैटरी, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है।

Realme 14x 5G Price: भारत में कीमत

Realme 14x 5G के 6GB + 128GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 128GB जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। फोन को Realme की आधिकारिक वेबसाइट, चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। फोन ज्वेल रेड, क्रिस्टल ब्लैक और गोल्डन ग्लो कलर में आता है।

Realme 14x की स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.67 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 625 निट्स पीक ब्राइटनेस और 89.97% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। फोन में मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और IP69 वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन भी है। फोन में 10GB वर्चुअल रैम का विकल्प भी है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह एंड्रॉयड 14 पर बने Realme UI 5.0 पर चलता है।

3-3 रियर कैमरे से लैस है फोन

Realme 14x में तीन रियर कैमरे मिलते हैं, जिसमें से प्राइमरी कैमरा 50MP का मिलता है। इसके ससाथ f/1.8 अपर्चर, 75.5° FOV सेंसर का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए 8 MP का कैमरा है। फ्रंट कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और USB टाइप-C पोर्ट चार्जिंग के साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article