टेक एंड गैजेट्स

Poco M8 5G की सेल भारत में हुई शुरू, 12 घंटे के लिए कंपनी दे रही है शानदार डिस्काउंट ऑफर

Poco M8 5G को पहले 12 घंटे के लिए स्पेशल इंट्रोडक्टरी प्राइस पर पेश किया है। इस स्पेशल ऑफर में आप स्मार्टफोन को सिर्फ 15,999 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा पाएंगे। यह ऑफर 13 जनवरी की दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रत 12 बजे तक ही रहेगा।

Image

पोको के लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू।(फोटो क्रेडिटे-Digit)

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। आपको बता दें कि पोको की तरफ से 8 जनवरी को भारतीय बाजार में Poco M8 5G लॉन्च किया गया था। अगर आप एक नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो अब इसकी सेल भारत में शुरू हो चुकी है। पोको ने इस स्मार्टफोन में कम कीमत में धमाकेदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। कंपनी फर्स्ट सेल में ही ग्राहकों को तगड़े ऑफर्स दे रही है।

आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से Poco M8 5G को पहले 12 घंटे के लिए स्पेशल इंट्रोडक्टरी प्राइस पर पेश किया है। इस स्पेशल ऑफर में आप स्मार्टफोन को सिर्फ 15,999 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा पाएंगे। यह ऑफर 13 जनवरी की दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रत 12 बजे तक ही रहेगा।

Poco M8 5G की कीमत

इस टाइम पीरियड में आप 6GB + 128GB मॉडल 15,999 रुपये, 8GB + 128GB वैरियंट 16,999 रुपये और 8GB + 256GB वैरियंट 18,999 रुपये में खरीद सकेंगे। बैंक ऑफर्स में आप एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे। ICICI, HDFC और SBI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये की बचत कर पाएंगे। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदारी कर सकते हैं।

अगर बिना ऑफर्स की बात करें तो आप Poco M8 5G के बेस वेरिएंट जो कि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है उसे 18,999 रुपये में खरीद पाएंगे। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। अगर आप सीरीज का टॉप वेरिएंट खरीदते हैं जो कि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है उसे 21,999 रुपये में खरीद सकेंगें। पोको के इस फोन में आपको Carbon Black, Glacial Blue और Frost Silver कलर ऑप्शंस मिलने वाले हैं।

Poco M8 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • पोको के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको 6.77-इंच का फुल HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको 1080 x 2392 पिक्सल, 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • पोको ने इस स्मार्टफोन में Wet Touch 2.0 फीचर भी दिया है जिससे आप गीली उंगलियों से भी फोन को यूज कर सकते हैं।
  • Poco M8 5G में आपको 4nm टेक्नोलॉजी बेस्ड Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
  • स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की बड़ी स्टोरेज मिलती है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करने वाला है।
  • कंपनी की मानें तो इस स्मार्टफोन में आपको 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
  • स्मार्टफोन में आपको 5520mAh की बड़ी बैटरी और 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
यह भी पढ़ें- 2026 के लिए एकदम परफेक्ट हैं Jio के ये 4 प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article