[PHOTOS] ब्रह्मांड का हैरान कर देने वाला दुर्लभ नजारा, नासा की इन तस्‍वीरों से देखें कॉस्मिक व‌र्ल्ड

Pictures of cosmic world: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ब्रह्मांड की कई दुर्लभ, आश्‍चर्यजनक और अद्भुत तस्‍वीरें जारी की हैं। ये तस्‍वीरें एक्स-रे दूरबीन 'चंद्रा एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी' से ली गई हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ब्रह्मांड की कई तस्वीरें जारी की हैं, जो मोहक होने के साथ-साथ हैरान कर देने वाली और अचरज भरी भी हैं। इन तस्‍वीरों के जरिये समझा जा सकता है कि ब्रह्मांड कितना अभूतपूर्व, आश्‍चर्यजनक और रहस्‍यमयी है। नासा ने जो तस्‍वीरें जारी की हैं, उन्‍हें एक्स-रे दूरबीन 'चंद्रा एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी' से खींचा गया, जिसे बेहद प्रभावशाली समझा जाता है।
01 / 05

(Photo Credit : Twitter)

नासा की ओर से जारी की गई ब्रह्मांड की तस्‍वीरों में आकाशगंगाओं, सुपरनोवा के अवशेष, तारे, प्लानेटरी नेबुलाज (ग्रहीय निहारिकाएं) को शामिल किया गया है। नासा द्वारा जारी तस्‍वीरों में अन्य दूरबीनों से लिया गया एक्स-रे डाटा भी शामिल है।
02 / 05

नासा ने ट्विटर पर ब्रह्मांड की इन बेहतरीन तस्‍वीरों को शेयर किया है, जो देखते ही बनती हैं। नासा के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, 'विभिन्न प्रकार की आकाशगंगाओं में हमारे ब्रह्मांड का अवलोकन।'
03 / 05

यहां उल्‍लेखनीय है कि नासा ने 'चंद्रा एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी' का प्रक्षेपण 23 जुलाई 1999 को किया था। भारतीय- अमेरिकी भौतिक वैज्ञानिक सुब्रमण्यम चंद्रशेखर के सम्मान में इसे यह नाम दिया गया था, जो तारों के लिए अधिकतम द्रव्यमान के निर्धारण के लिए जाने जाते हैं।
04 / 05

'चंद्रा एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी' वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड में उच्च ऊर्जा वाले क्षेत्रों की एक्स-रे इमेज लेने में मदद करती है। कॉस्मिक व‌र्ल्ड में ये एक्स-रे तभी बनते हैं जब कोई पदार्थ लाखों डिग्री तक गर्म हो जाता है। इनका उत्सर्जन ब्लैक होल्स, न्यूट्रॉन स्टार और सुपरनोवा के अवशेषों से होता है।
05 / 05

End of Photo Gallery