टेक एंड गैजेट्स

Perplexity का एआई ब्राउजर भारत में लॉन्च, बदल जाएगा इंटरनेट सर्फिंग का अंदाज

Perplexity’s Comet Browser: कॉमेट का एआई साइडबार भी एजेंट की तरह काम करता है। केवल टेक्स्ट-बेस्ड निर्देश देने पर यह आपके लिए प्रोडक्ट खरीद सकता है, मीटिंग शेड्यूल कर सकता है या किसी वेबपेज को ईमेल में बदलकर भेज सकता है। कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में कॉमेट ब्राउजर की सुविधाओं को और बढ़ाया जाएगा।

Image

Perplexity’s Comet browser/Photo- Perplexity

परप्लेक्सिटी का एआई ब्राउजर Comet भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी जानकारी खुद कंपनी के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने दी है। Comet को फिलहाल भारत में प्रो सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। श्रीनिवास ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए बताया कि फिलहाल यह केवल विंडोज और मैक डिवाइसों पर उपलब्ध है, जबकि एंड्रॉयड डिवाइसों के लिए इसे गूगल प्ले स्टोर पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, हालांकि गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर इसकी लॉन्च डेट का जिक्र नहीं किया गया है।

जुलाई 2025 में लॉन्च किए गए इस ब्राउजर का लक्ष्य उन लोगों को बेहतर अनुभव देना है जो इंटरनेट पर काम, रिसर्च और अन्य गतिविधियों के लिए निर्भर रहते हैं। यह ब्राउजर परप्लेक्सिटी के एआई सर्च इंजन पर आधारित है।

कॉमेट ब्राउजर की एक खासियत इसका कॉमेट असिस्टेंट है, जो एक एआई एजेंट की तरह काम करता है। यह फीचर आपके टैब्स मैनेज कर सकता है, ईमेल और कैलेंडर इवेंट्स का सारांश बता सकता है और आपके लिए अलग-अलग वेब पेजों पर नेविगेट कर सकता है।

गूगल क्रोम, माइक्रोसॉफ्ट एज जैसे अन्य ब्राउजरों से अलग, कॉमेट में वर्कस्पेस फीचर दिया गया है। इसमें टैब्ड इंटरफेस की बजाय सारी ज़रूरी जानकारी एक ही जगह पर एक्सेस की जा सकती है। इसके अलावा, यह एआई ब्राउज़र इस बात का भी रिकॉर्ड रखता है कि आपने क्या पढ़ा, किस पर काम कर रहे हैं और क्या खोज रहे हैं, ताकि उसी आधार पर आपको संबंधित जानकारी सुझा सके।

कॉमेट का एआई साइडबार भी एजेंट की तरह काम करता है। केवल टेक्स्ट-बेस्ड निर्देश देने पर यह आपके लिए प्रोडक्ट खरीद सकता है, मीटिंग शेड्यूल कर सकता है या किसी वेबपेज को ईमेल में बदलकर भेज सकता है। कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में कॉमेट ब्राउजर की सुविधाओं को और बढ़ाया जाएगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article