ओप्पो ला रहा है धमाकेदार कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा धांसू कैमरा सेटअप, कीमत हुई लीक
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Jan 7, 2026, 08:15 PM IST
ओप्पो की अपकमिंग सीरीज कल 8 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज में कंपनी ने एक नया वेरिएंट जोड़ा है जो कि Oppo Reno Pro Mini होगा। ट्रेंड को फॉलो करते हुए कंपनी इस स्मार्टफोन को कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ लॉन्च करने वाली है।
ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन में कई सारे दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)
चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो बहुत जल्द भारतीय बाजार में अपना एक धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ओप्पो की अपमकिंग स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 15 की जमकर चर्चा चल रही है। स्मार्टफोन सीरीज के भारत में दस्तक देने से पहले ही इसकी कीमत का खुलासा हो गया है। नई लीक्स से पता चला है कि ओप्पो की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज मौजूद लाइनअप से महंगी होने वाली है। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से Oppo Reno 15 Series को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।
ओप्पो की अपकमिंग सीरीज कल 8 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज में कंपनी ने एक नया वेरिएंट जोड़ा है जो कि Oppo Reno Pro Mini होगा। ट्रेंड को फॉलो करते हुए कंपनी इस स्मार्टफोन को कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ लॉन्च करने वाली है।
Oppo Reno 15 Series की कीमत
ओप्पो की अपकमिंग सीरीज की बात करें तो इसमें फैंस को Reno 15, Reno 15 Pro Mini और Reno 15 Pro धमाकेदार मॉडल्स मिलने वाले हैं। अगर कीमत की बात करें तो लीक्स के मुताबिक Reno 15 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी 45,999 रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही 12GB RAM के साथ 256GB वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये हो सकती है। सीरीज के टॉप वेरिएंट 12GB + 512GB स्टोरेज मॉडल को 53,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।
सीरीज में आने वाले Reno 15 Pro Mini में दो वेरिएंट मिल सकते हैं जिसमें 12GB + 256GB वेरिएंट और 12GB + 512GB वेरिएंट शामिल होंगे। 256GB वाले मॉडल की कीमत करीब 59,999 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 64,999 रुपये हो सकती है।
अपडेट हुए लैंडिंग पेज
आपको बता दें कि Oppo Reno 15 सीरीज के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर लैंडिंग पेज अपडेट कर दिए गए हैं। लैंडिंग पेज से मिली जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन सीरीज MediaTek 8450 चिपसेट पर काम करेगी जो कि 4nm प्रोसेस पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में AI Gaming Antenna System Acceleration फीचर का सपोर्ट भी मिलेगा।
लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन सीरीज में 6,200mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही इसे जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 80W की फास्ट चर्जिंग मिलने वाली है। कंपनी की मानें तो यह स्मार्टफोन 0 से 100 प्रतिशत तक सिर्फ 53 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाएगा। वहीं आपको इस स्मार्टफोन सीरीज में सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 4.3 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलने वाला है।