टेक एंड गैजेट्स

Oppo A6c की बाजार में हुई एंट्री, 10 हजार में मिलेगी 6500mAh की बड़ी बैटरी, डिस्प्ले में अडैप्टिव रिफ्रेश रेट का फीचर

स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने जनवरी महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में Oppo A6 Pro को लॉन्च किया था। इससे पहले दिसंबर 2025 में कंपनी तरफ से भारतीय बाजार में Oppo A6x 5G को उतारा गया था।

Oppo

ओप्पो ने लॉन्च किया नया धमाकेदार स्मार्टफोन।

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने अपना एक नया स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो की तरफ से होम मार्केट में Oppo A6c को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन से पहले कंपनी ने इसी महीने इस सीरीज में कुछ दूसरे स्मार्टफोन्स भी पेश किए थे। लेटेस्ट स्मार्टफोन कंपनी की तरफ से आने वाला एक बजट 4G स्मार्टफोन है। इसमें कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Oppo A6x 4G से मिलते जुलते फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। Oppo A6c में फैंस को बड़ी बैटरी के साथ हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है।

आपको बता दें कि स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने जनवरी महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में Oppo A6 Pro को लॉन्च किया था। इससे पहले दिसंबर 2025 में कंपनी तरफ से भारतीय बाजार में Oppo A6x 5G को उतारा गया था। ऐसे में इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि कंपनी की तरफ से लेटेस्ट Oppo A6c 4G को भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo A6c की कीमत

Oppo A6c की कीमत की बात करें तो कंपनी ने चीन के मार्केट में इसे सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। इसे बाजार में CNY 799 यानी करीब 10,300 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसमें फैंस को Orchid Purple और Olive Green कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Oppo A6c के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A6c में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच का फ्लैट LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने अडैप्टिव रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है। कंपनी के मुताबिक स्मार्टफोन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जरूरत के मुताबिक यह 60Hz, 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट के बीच में स्विच करती रहेगी। इसके डिस्प्ले में आपको 800 निट्स से लेकर 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

ओप्पो ने इसमें परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 685 SoC दिया है। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज की मदद से लैग फ्री एक्सरीपियंस मिलने वाला है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए ओप्पो ने यूजर्स को माइक्रोएसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्शन दिया है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स ColorOS 15 पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको रियर पैनल में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो कि 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ओप्पो ने फोटो एडिटिंग के लिए एआई फीचर का सपोर्ट भी दिया है। Oppo A6c को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें आपको डुअल Nano-SIM 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth, USB 2.0 और 3.5mm हेडफोन जैक फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article