टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT Agent: OpenAI ने चैटबॉट में जोड़ा नया टूल, एक कमांड पर सर्वेंट की तरह करेगा सभी काम

OpenAI का ChatGPT इस समय पूरी दुनिया में एक पॉपुलर चैटबॉट बन चुका है। हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। ओपनएआई यूजर्स के लिए इसे और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार अपग्रेड कर रहा है। अब कंपनी ने इस चैटबॉट में एक नया टूल जोड़ दिया है।

Image

ओपनएआई ने चैटजीपीटी में लॉन्च किया नया टूल। (फोटो क्रेडिट- Digit)

OpenAI ने जब से चैटबॉट ChatGPT को लॉन्च किया है तब से कंपनी लगातार चर्चा में बनी हुई है। चैटजीपीटी की लोकप्रीयता के बाद ज्यादातर टेक कंपनियां और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चैटबॉट लेकर आ गई है। हालांकि अब भी ChatGPT की लोकप्रीयता सबसे ऊपर है। ओपनएआई, चैटजीपीटी को लगातार अपग्रेड कर रहा है ताकि उसके यूजर्स को एक नया अनुभव मिल सके और आसानी से काम हों। इस बीच कंपनी की तरफ से चैटबॉट में एक धांसू टूल जोड़ दिया गया है। इसे कंपनी ने ChatGPT Agent नाम दिया है।

ChatGPT Agent एक करोड़ों यूजर्स को बड़ी सहूलियत देने वाला है। इसके नाम से ही पता चलता है कि यह एक एजेंट की तरह आपके लिए काम करेगा। ChatGPT का यह Agent टूल यूजर के कंप्यूटर का इस्तेमाल करके यूजर के लिए काम कर सकता है। इससे आपके कई सारे टास्क बेहद आसानी से और फटाफट हो जाएंगे।

Agent को मिला वर्चुअल कंप्यूटर

ChatGPT Agent को खुद का एक वर्चुअल कंप्यूटर मिलता है। यह खुद ब खुद वेब ब्राउज कर सकता है और आपके टास्क के लिए जानकारी तलाश सकता है। इतना नहीं कोडिंग जैसे टफ टास्क के लिए यह इनबिल्ट डेवलपमेंट एनवायरनमेंट (IDE) का उपयोग कर सकता है। अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बता दें कि यह नई सुविधा फिलहाल अभी वेब और डेस्कटॉप इंटरफेस पर ही उपलब्ध कराई गई है। ChatGPT Agent का फायदा लेने के लिए आपके पेड मेंबरशिप होनी जरूरी है।

कई सारी इंटेलिजेंस क्षमता से लैस है टूल

आपको बता दें कि ओपनएआई ने इस टूल को एक लाइव स्ट्रीम के साथ लॉन्च किया है। ChatGPT यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी एजेंट से पहले Deep Research और Operator टूल को भी पेश कर चुकी है। कंपनी की मानें तो ChatGPT Agent को Operator की वेबसाइट इंटरैक्शन क्षमता, Deep Research की जानकारी को समझने और उसे कलेक्ट करने, और ChatGPT की इंटेलिजेंस कैपेबिलिटी की क्षमता से लैस किया गया है।

वेबसाइट से कर सकता है इंट्रैक्ट

ChatGPT Agent बेहद आसानी से वेबसाइट के साथ इंट्रैक्ट कर सकता है। यह वेबसाइट की बटन पर क्लिकर सकता है, कंटेंट को फिल्टर कर सकता है और वेबसाइट से सिर्फ जरूरी जानकारी को कलेक्ट कर सकता है। यह टूल चैटबॉट से जुड़ा हुआ है इसलिए यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार इसे काम करने के लिए कह सकते हैं। कंपनी के मुताबिक चैटजीपीटी के इस एजेंट के पास कुछ खास तरह के टूल्स भी हैं। यह Gmail, GitHub जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स से जुड़ने के लिए जरूरत के मुताबिक कनेक्टर्स का भी उपयोग कर सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article