Motorola Edge 50 Pro Discount Offer: अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आपके पास सस्ते दाम में प्रीमियम फीचर वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका है। Motorola Edge 50 Pro की कीमत में बड़ी कटौती हुई है जिससे आप इसे अफोर्डेबल प्राइस में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको कर्व्ड डिस्प्ले के साथ शानदार सेल्फी कैमरा दिया गया है।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों ग्राहकों को इस समय सेल ऑफर में स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर दे रहा है। सेल का फायदा उठाकर आप मोटोरोला के एक से बढ़कर एक फोन्स को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। अच्छी बात यह है कि फ्लिपकार्ट फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इसमें आप एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं।
Motorola Edge 50 में आपको डेली रूटीन लाइफ और मिड रेंज गेमिंग में अच्छी खासी परफॉर्मेंस मिलने वाली है। फोटोग्राफी लवर्स को भी यह स्मार्टफोन जमकर लुभाने वाला है क्योंकि इसमें कंपनी ने ट्रिपल कैमरा दिया है। आइए आपको इसके लेटेस्ट प्राइस ड्रॉप ऑफर के बारे में बताते हैं।
Motorola Edge 50 Pro की कीमत में हुई कटौती
Motorola Edge 50 Pro को फ्लिपकार्ट में 36,999 रुपये पर लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 8GB रैम और 256GB वेरिएंट की है। फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत में 24% की बड़ी कटौती कर दी है। इस प्राइस ड्रॉप के साथ इस स्मार्टफोन को अब आप सिर्फ 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मतलब अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो सीधे-सीधे 9 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं।
फ्लिपकार्ट से Motorola Edge 50 Pro को खरीदने पर आपको बैंक ऑफर में सेविंग करने का भी मौका है। Flipkart Axis Bank के कार्ड में आप एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है और आप उसे एक्सचेंज कराते हैं तो आपकी लॉटरी लग जाएगी। आप अपने पुराने फोन को देकर इस स्मार्टफोन में 20 हजार रुपये तक की बचत कर पाएंगे। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Motorola Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
- Motorola Edge 50 Pro में एल्यूमिनियम फ्रेम और ईको लेदर बैक पैनल दिया गया है।
- इस स्मार्टफोन में आपको IP68 रेटिंग दी गई है जिससे यह पानी में भी सेफ रहेगा।
- इसमें आपको 6.7 इंच की P-OLED स्क्रीन और 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
- डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass दिया गया है।
- Motorola Edge 50 Pro में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
- इसमें आपको 12GB तक की रैम और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
- फोटोग्राफी के लिए रियर में 50+10+13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
