डिजिटल वर्ल्ड में अक्सर फ्रॉड और स्कैम के मामले सामने आते रहते हैं। फेस्टिव सीजन के समय लोग जमकर खरीदार करते हैं और इसी का फायदा स्कैमर भी उठाते हैं। लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए साइबर क्रिमिनल्स तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसे में अगर आप इस फेस्टिव सीजन किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है।
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते समय Google पर सामान खोजते हैं और वहां से किसी अनजान वेबसाइट पर पहुंचकर खरीदारी कर लेते हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी एक नई रिपोर्ट में 1.19 लाख से ज्यादा फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स के एक बड़े नेटवर्क का पता चला है।
इन वेबसाइट्स को इस तरह तैयार किया गया है कि पहली नजर में ये किसी जानी-मानी कंपनी या ब्रांड की असली वेबसाइट जैसी लगती हैं। इनमें प्रोडक्ट की तस्वीरें, कीमत, डिस्क्रिप्शन और दूसरी जानकारियां भी असली वेबसाइट जैसी दिखाई जा सकती हैं।
क्या है 1.19 लाख Fake Websites का मामला?
Moneycontrol की एक रिपोर्ट के अनुसार, German Cybersecurity Startup Nebty ने इस बड़े नेटवर्क की पहचान की है। कंपनी ने इसे DoppelCart नाम दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस नेटवर्क में 1,19,000 से ज्यादा डोमेन शामिल हैं। इन फर्जी ऑनलाइन स्टोर्स के जरिए करीब 44,182 अलग-अलग ब्रांड्स की नकल किए जाने की बात सामने आई है। इनमें से कुछ वेबसाइट्स पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 65% तक का डिस्काउंट भी दिखाया गया था।सिर्फ छोटे ब्रांड नहीं, बड़े नाम भी निशाने पर
इस नेटवर्क की एक बड़ी चिंता यह है कि साइबर अपराधी सिर्फ छोटे या कम मशहूर ऑनलाइन स्टोर्स की कॉपी नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, CurrentBody, SodaStream, Velasca, Daniel Wellington, Dreame, Horze, MOVA और SPARK PAWS जैसे ब्रांड्स के नाम का इस्तेमाल करके भी फर्जी वेबसाइट्स बनाई गई हैं।
Nebty के CEO Benedikt Scheungraber के मुताबिक, कई ब्रांड्स के नाम पर औसतन दो तक क्लोन वेबसाइट्स मिलीं। वहीं कुछ ब्रांड्स को 30 से ज्यादा फर्जी ऑनलाइन शॉप्स के जरिए निशाना बनाया गया।
