टेक एंड गैजेट्स

सबसे कम कीमत पर मिल रहा OnePlus का यह फोन, DSLR जैसा है कैमरा!

OnePlus Nord CE 3 5G Price Cut: वनप्लस नॉर्ड CE 3 5G को भारत में जून में 30 हजार रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया गया था और यह स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 6.7 इंच फुल HD+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है।

Image

OnePlus Nord CE 3 5G

Photo : Times Now Digital

OnePlus Nord CE 3 5G Price Cut: यदि आप वनप्लस का किफायती स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, वनप्लस नॉर्ड CE 3 5G की भारत में कीमत में कटौती हुई है। कंपनी ने नॉर्ड सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती कीहै। बता दें कि वनप्लस नॉर्ड CE 3 5G को भारत में जून में 30 हजार रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया गया था और यह स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में दमदार कैमरा और डिस्प्ले का सपोर्ट है।

OnePlus Nord CE 3 5G: कितनी कम हुई कीमत

भारत में OnePlus Nord CE 3 5G की कीमत 2,000 रुपये कम कर दी गई है। स्मार्टफोन को शुरुआत में 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन को वर्तमान में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं 12GB रैम +256GB स्टोरेज वाला टॉप-एंड मॉडल 28,999 रुपये से कम होकर 27,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन एक्वा सर्ज और ग्रे शिमर शेड्स में उपलब्ध है। फोन के साथ ऑफर फिलहाल अमेजन पर मिल रहा है।

OnePlus Nord CE 3 5G: स्पेसिफिकेशन

वनप्लस नॉर्ड CE 3 5G में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13.1 मिलता है। फोन में 6.7 इंच फुल HD+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर, एड्रेनो 642L जीपीयू और 12GB तक LPDDR4X रैम मिलता है।

OnePlus Nord CE 3 5G: कैमरा

वनप्लस फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 सेंसर मिलता है, इसके साथ OIS और EIS का सपोर्ट मिलता है। फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। वनप्लस नॉर्ड CE 3 5G में 5,000mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article