टेक एंड गैजेट्स

दिसंबर 2023 में खरीदने के लिए बेस्ट हैं ये टॉप-5 प्रीमियम फोन, देखें लिस्ट

Top 5 Premium Phones: यदि आप भी कोई नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं और प्रीमियम फोन लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम दिसंबर 2023 में मिलते वाले बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं।

Image

Top 5 Premium Phones

Photo : Times Now Digital

Top 5 Premium Phones: सैमसंग, एपल, गूगल, वीवो और अन्य स्मार्टफोन ब्रांड के बीच अब प्रीमियम स्मार्टफोन की दौड़ तेज हो गई है। एपल और सैमसंग के अलावा कई और कंपनियां हैं जो लाख रुपये से भी ज्यादा कीमत वाले फोन ऑफर करते हैं। यदि आप भी कोई नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं और प्रीमियम फोन खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम दिसंबर 2023 में मिलते वाले बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। लिस्ट में आईफोन 15, सैमसंग एस23 अल्ट्रा और वनप्लस 11 जैसे फोन शामिल हैं।

iPhone 15 Pro

iPhone 15 Pro Max

iPhone 15 Pro Max

एपल आईफोन का सबसे दमदार फोन दिसंबर 2023 में खरीदने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस फोन में 6.7 सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले, प्रो मोशन टेक्नोलॉजी और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में iOS 17 और A17 Pro बायोनिक प्रोसेसर मिलता है। फोन में दमदार कैमरा भी मिलता है। iPhone 15 Pro Max में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप 48MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 12MP टेलीफोटो लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।

Samsung Galaxy S24

Samsung Galaxy S23 Ultra

Samsung Galaxy S23 Ultra

सैमसंग का सबसे पावरफुल फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। फोन में 6.8 इंच QHD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसमें दमदार कैमरा सेटअप भी मिलता है। स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे हैं, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 MP वाइड कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP टेलीफोटो कैमरा और 10x ऑप्टिकल जूम के साथ दूसरा 10MP टेलीफोटो कैमरा है।

Google Pixel 8

Google Pixel 8

Google Pixel 8 Pro

गूगल पिक्सल 8 प्रो को हाल ही में भारत में पेश किया गया है। यदि आप स्मार्टफोन में एआई का मजा चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए है। गूगल के फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच सुपर Actua डिस्प्ले है, जो 2400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन में नया Tensor G3 चिपसेट और टाइटन M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर मिलता है। इसमें 12GB रैम मिलती है। फोन में दमदार कैमरा सेटअप और एआई सपोर्ट मिलता है। जो फोटोग्राफी में चार चांद लगा देते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold5, Z Flip5

Galaxy Z Flip 5

Galaxy Z Flip 5

यदि आप फोल्डिंग फोन लेना चाहते हैं तो गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। फोन में नई फ्लेक्स विंडो मिलती है, जो पिछली जनरेशन की तुलना में 3.78 गुना बड़ी है। गैलेक्सी फ्लिप 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम 512GB तक स्टोरेज मिलता है। इसमें 3,700mAh की डुअल बैटरी है जो लगभग 30 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है। फोन में पावरफुल कैमरा सेटअप भी है।

OnePlus 11

OnePlus 11 5G

OnePlus 11 5G

वनप्लस 11 5G 6.7 इंच सैमसंग LTPO 3.0 एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 ऑक्टा-कोर चिपसेट और एड्रेनो 740 जीपीयू से लैस है। इसके साथ दमदार कैमरा सेटअप भी है। फोन में 50MP सोनी IMX890 सेंसर मिलता है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 100W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन आधे घंटे से भी कम समय में 100% तक चार्ज हो जाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article