वनप्लस का स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को के लिए अच्छी खबर है। वनप्लस अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है जो कि OnePlus 15T होगा। कंपनी ने इसे लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है और जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा। पिछले कई दिनों से वनप्लस के इस अपमकिंग स्मार्टफोन को लेकर लीक्स सामने आ रही थी लेकिन अब खुद कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई है।
अगर आपको कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन पसंद हैं तो आपके लिए OnePlus 15T एक बेस्ट ऑप्शन होगा। कंपनी इसे कॉम्पैक्ट सेगमेंट में लॉन्च करने वाली है। बाजार में इसकी सीधी टक्कर सैमसंग, वीवो और ओप्पो के मिड रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन्स से होगी। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।
OnePlus 15T इस दिन होगा लॉन्च
अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो बस कुछ दिनों का और इंतजार कर लीजिए। कंपनी इस स्मार्टफोन को 24 मार्च को 2026 को लॉन्च करने जा रही है। मतलब एक सप्ताह का इंतजार और आपको एक नए स्मार्टफोन का ऑप्शन मिल जाएगा। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से यह कंफर्म नहीं किया गया है कि इसे भारत में पेश किया जाएगा यान हीं लेकिन जिस तरह से भारत में वनप्लस की फैन फॉलोइंग है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह भारत में दस्तक दे सकता है।
OnePlus 15T के संभावित फीचर्स
अब तक सामने आई लीक्स के मुताबिक OnePlus 15T को कंपनी OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें फैंस को 6.32 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। मतलब इसमें आपको गेमिंग वाले टास्क में धमाकेदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन अल्ट्रा-सॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और और फेस अनलॉक फीचर मिलेगा।
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में आपको पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग के दौरान इसमें आपको शानदार एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें आपको 7500mAh तक की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। इतनी बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 100W की फास्ट चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।कनेक्टिविटी के लिए सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट का फीचर मिलेगा।
