AC को कितने घंटे तक लगातार चला सकते हैं? गर्मी में भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती
Air conditioner Tunning Time: एयर कंडीशनर (Air conditioner) का गर्मी के दिनों में जमकर इस्तेमाल होता है। AC हमें भीषण गर्मी से बड़ी राहत देता है लेकिन अगर गलत तरीके से इस्तेमाल हो तो यह जल्द ही खराब भी हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि आप एसी को कितने घंटे तक लगातार चला सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 17 2026, 21:14 IST
Image Credit : IStock01 / 10
आज के समय में एयर कंडीशनर (AC) लगभग हर घर की जरूरत बन गया है। चाहे मई-जून की तेज गर्मी हो या जुलाई-अगस्त का उमस भरा मौसम, दोनों ही समय AC हमें बड़ी राहत देता है।
Image Credit : IStock02 / 10
अब ज्यादातर घरों में AC का इस्तेमाल तो होता है, लेकिन इसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करना चाहिए, यह बहुत कम लोगों को पता होता है। खासकर, AC को एक बार में कितने घंटे तक चलाना सही है, इस बारे में लगभग 90% लोग अनजान हैं।
Image Credit : IStock03 / 10
अगर आपके घर में AC इस्तेमाल हो रहा है, तो यह जानना बहुत जरूरी है कि इसे एक बार में कितने घंटे तक चलाना सही रहता है। कई लोग AC को पूरे दिन चलाते रहते हैं, जो नुकसानदायक हो सकता है।
Image Credit : IStock04 / 10
अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको अपनी यह आदत तुरंत बदल लेनी चाहिए, क्योंकि इससे आपके महंगे AC को बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि AC को लगातार कितने घंटे तक चलाना सही होता है।
Image Credit : IStock05 / 10
तकनीकी तौर पर AC को 24 घंटे तक लगातार चलाया जा सकता है। अगर आपके घर या ऑफिस में बिजली की सप्लाई सही है और AC की सर्विस समय पर होती रहती है, तो इसे पूरे दिन चलाना संभव है। लेकिन फिर भी ऐसा करने से बचना चाहिए। लगातार AC चलाने से न सिर्फ बिजली का बिल बढ़ता है, बल्कि इसकी परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है।
Image Credit : IStock06 / 10
एक्सपर्ट्स के अनुसार, एयर कंडीशनर को लगातार 8–10 घंटे तक चलाना ठीक रहता है। लेकिन अगर आप इसे इससे ज्यादा समय तक बिना रुके चलाते हैं, तो यह नुकसानदायक हो सकता है।
Image Credit : IStock07 / 10
अगर आप AC को पूरी तरह बंद नहीं करना चाहते, तो हर 2–3 घंटे में इसका तापमान कुछ समय के लिए थोड़ा बढ़ा दें। इससे फायदा यह होगा कि लंबे समय तक चलने पर भी इसके कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा।
Image Credit : IStock08 / 10
SplAC की ठंडी हवा हमें भीषण गर्मी और उमस से राहत देती है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर AC को 15–20 घंटे तक लगातार चलाया जाए, तो बिजली का बिल कई गुना अधिक आएगा और आप पर एक्स्ट्रा खर्ज का दबाव बढ़ेगा।
Image Credit : IStock09 / 10
इसके साथ ही लगातार एसी चलाने से इसके कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे इसके खराब होने या ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। लगातार AC चलाने से इसके फिल्टर में भी जल्दी गंदगी जमा हो जाती है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है।
Image Credit : IStock10 / 10
अगर आप एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सही टेम्प्रेचर सेटिंग के बारे में भी मालूम होना चाहिए। एसी का आइडियल टेम्प्रेचर 24 डिग्री सेल्सियस होता है। अगर आप चाहते हैं कि बिल अधिक न आए तो आपको 23-24 डिग्री पर ही इसे चलाना चाहिए। आप तापमान को जितना ज्यादा कम करेंगे बिल उतना अधिक बढ़ेगा।