स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने भारत में अपने OnePlus 15R स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में अब 16GB RAM वाला नया मॉडल पेश किया है। इससे पहले OnePlus 15R दो RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध था, जिसमें टॉप मॉडल 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता था।
नया मॉडल 16GB RAM के साथ आया है, लेकिन इसमें स्टोरेज क्षमता 512GB ही रखी गई है। कंपनी ने नए वेरिएंट की कीमत पुराने मॉडल से ज्यादा रखी है, जबकि इसके बाकी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
OnePlus 15R 16GB RAM वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता
OnePlus 15R का नया 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल भारत में 61,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके अन्य वेरिएंट की कीमतें इस प्रकार हैं- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 54,999 रुपये, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: 59,999 रुपये, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज: 61,999 रुपये। यह स्मार्टफोन भारत में Amazon और OnePlus की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है। फोन को Charcoal Black, Mint Breeze और Electric Violet कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है फोन
OnePlus 15R में 6.83 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,272×2,800 पिक्सल है। डिस्प्ले में 165Hz रिफ्रेश रेट, 450 ppi पिक्सल डेंसिटी और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। इसके अलावा फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।
Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM की ताकत
OnePlus 15R में Qualcomm का 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 8 सीरीज GPU मिलता है। फोन में 16GB तक LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें नया G2 Wi-Fi चिप और Touch Response Chip भी दिया है, जिससे गेमिंग और कनेक्टिविटी अनुभव बेहतर होने का दावा किया गया है।
7,400mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
फोन में बड़ी 7,400mAh बैटरी दी गई है। यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि बड़ी बैटरी के कारण यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिल सकता है। फोन का वजन करीब 219 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.3mm है।
कैमरा सेटअप भी दमदार
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 15R में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है, जो f/1.8 अपर्चर और Optical Image Stabilisation (OIS) सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 112 डिग्री है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो को 120fps तक रिकॉर्ड कर सकता है।
Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है
OnePlus 15R डुअल SIM सपोर्ट के साथ आता है और इसमें Android 16 आधारित OxygenOS 16 दिया गया है। नया 16GB RAM वेरिएंट खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो ज्यादा मल्टीटास्किंग, गेमिंग और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं।
