एप्पल, सैमसंग और गूगल के बाद प्रीमियम सेगमेंट में वनप्लस के स्मार्टफोन्स जमकर पसंद किए जाते हैं। वनप्लस के पास अपने फैंस के लिए बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक में एक से बढ़कर एक समार्टफोन्स मौजूद हैं। अगर आप वनप्लस का एक नया प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए, जल्द ही कंपनी अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 होगा जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी।
OnePlus 15 मार्केट में अगले महीने यानी अक्टूबर में दस्तक देगा। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन्स की लीक्स आनी शुरू हो चुकी है। चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इसकी लेटेस्ट लीक से इसमें मिलने वाले कुछ फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। आइए आपको इसके बारे में अब तक सामने आई डिटेल जानकारी देते हैं।
OnePlus 15 में होगा ये धांसू फीचर
गिज्मोचाइना की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस की तरफ से हाल ही में OnePlus 15 की टीजर फोटो रिलीज की थी। इस फोटो से इसके डिस्प्ले के बारे में कई बड़ी जानकारी सामने आई है। यह स्मार्टफोन पंच होल कटआउट डिस्प्ले के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। अगर आप गेमिंग करते हैं तो यह स्मार्टफोन आपको खूब पसंद आने वाला है। स्मार्टफोन में फैंस को 165Hz तक का डिस्प्ले मिल सकता है। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि इसमें टच काफी ज्यादा रिस्पॉसिव और स्मूथ होगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus 15 के डिस्प्ले में 1.5K रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इसमें हाई स्पीड परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 16GB की रैम और आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट दिया जा सकता है।
OnePlus 15 का कैमरा
OnePlus 15 में आपको जबरदस्त कैमरा सेटअप मिलने वाला है। स्मार्टफोन में रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी कैमरा के मामले भी यह स्मार्टफोन सबसे धांसू होने वाला है। इसमें आपको आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
OnePlus 15 की बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन
वनप्लस हमेशा से ही अपने स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी देता रहा है। लीक्स की मानें तो अपकमिंग OnePlus 15 में आपको 7000mAh की फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 100W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 50W की वॉयरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। कनेक्टिविटी के लिए यह स्मार्टफोन वाई-फाई, ब्लूटूथ और डुअल सिम कार्ड स्लॉट को सपोर्ट करेगा। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाईप सी पोर्ट मिलेगा।
