सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपनी तरफ ग्राहकों को लाने के लिए हर संभव कोशिश करने में लगी हुई है। BSNL तेजी से अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है ताकि मोबाइल यूजर्स को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जा सके। कंपनी ने अब अपने ग्राहकों के लिए 4G सर्विस को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ बीएसएनएल ने एक सस्ता प्लान भी पेश कर दिया है। फेस्टिव सीजन में सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने यूजर्स को एक के बाद एक सरप्राइज दे दिए हैं।
अगर आप निजी कंपनियों के महंगे प्लान से परेशान हैं तो अब आपकी टेंशन कम होने वाली है। बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए 72 दिन तक चलने वाले एक धांसू प्लान को पेश करने का ऐलान किया है। इस प्लान में यूजर्स को फ्री कॉलिंग के साथ-साथ डेटा की सुविधा मिलेगी। आइए आपको इस रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
BSNL के सस्ते प्लान ने कराई मौज
सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने करोड़ों ग्राहकों के लिए 485 रुपये का एक धमाकेदार प्लान लेकर आई है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 72 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इसके साथ ही आपको 72 दिन तक सभी मोबाइल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। मतलब आप कम खर्च में अधिक दिनों तक अपने सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं और साथ ही दिल खोलकर अपने लोगों के साथ बातें भी कर पाएंगे।
BSNL के इस लेटेस्ट प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 2GB हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। आप 72 दिन में कुल 144GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ ही आपको इसमें फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। आप डेली 100 फ्री एसएमएस इस्तेमाल कर सकते हैं।
300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस
आपको बता दें कि BSNL अपने यूजर्स को इस 485 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में BiTV का भी फ्री एक्सेस देता है। इसमें आप 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और OTT Apps को एक्सेस कर सकते हैं। कंपनी ने अपने ग्राहको के लिए इस प्लान को सिर्फ 15 अक्टूबर तक के लिए पेश किया है। इसलिए अगर आप कम कीमत में अधिक दिनों तक सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं तो इस प्लान की तरफ जा सकते हैं। अगर आप बीएसएनएल के इस प्लान को सेल्फ केयर ऐप या वेबसाइट से खरीदते हैं तो आपको 2% का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा।
