Nothing अपने नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Nothing Phone 4b को भारत में 7 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। इसी के साथ कंपनी Nothing Phone 4b RCB Edition भी पेश करेगी। यह एक लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन होगा, जिसे खास तौर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के प्रशंसकों के लिए तैयार किया गया है।
कंपनी के मुताबिक Nothing Phone 4b RCB Edition की बिक्री लॉन्च वाले दिन ही एक विशेष ड्रॉप इवेंट के दौरान होगी। यह इवेंट 7 जुलाई को शाम 4 बजे बेंगलुरु स्थित Nothing के पहले ब्रांडेड स्टोर पर आयोजित किया जाएगा। सेल होने वाले फोन की संख्या बेहद लिमिटेड होगी और इसे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आप खरीद पाएंगे।
