टेक एंड गैजेट्स

Jio ने हटाए दो सबसे सस्ते प्लान, सोशल मीडिया पर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, लोग ऐसे निकाल रहे भड़ास

Reliance Jio tariff Price Hike: एक यूजर ने लिखा, "वाह! जियो ने ₹395 और ₹1559 वाले पैक बंद कर दिए हैं। फिर आप हमें 3 जुलाई से पहले रिचार्ज करने के लिए क्यों मजबूर कर रहे हैं, जबकि 2 बेहतरीन पैक पहले ही वापस ले लिए गए हैं"

Image

Reliance Jio

KEY HIGHLIGHTS
  • 3 जुलाई से लागू होंगे नई टैरिफ प्लान
  • दो पॉपुलर प्लान हुए बंद
  • सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे यूजर्स

Reliance Jio tariff Price Hike: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। नई कीमतें कल (3 जुलाई) से लागू होंगी। कंपनी ने 10 से 20% तक टैरिफ की कीमत बढ़ाई है। सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी ने दो सबसे सस्ते और पॉपुलर प्लान को भी बंद कर दिया है। यह प्लान कम कीमत में ज्यादा दिन की वैलिडिटी के साथ आते थे। इस पर ग्राहक सोशल मीडिया पर गुस्सा जता रहे हैं।

Jio ने ये दो पॉपुलर प्लान हटाए

जियो ने अपने दो सबसे लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, ₹395 और ₹1,559 ऑप्शन बंद कर दिए हैं। ₹395 वाले प्लान में यूजर्स को 3 महीने और 1,559 वाले प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है। बता दें कि जियो के टैरिफ प्लान में कल से बढ़ोत्तरी होने वाली है। ऐसे में यदि आप जियो के यूजर्स हैं और कम पैसे में रिचार्ज कराना चाहते हैं तो आप ही बेस्ट प्लान देखकर रिचार्ज करा लें।

कीमत बढ़ने से पहले रिचार्ज करा रहे यूजर्स

कीमत बढ़ाने और प्लान को बंद करने को लेकर एक यूजर ने X पर पोस्ट किया, "वाह! जियो ने ₹395 और ₹1559 वाले पैक बंद कर दिए हैं। फिर आप हमें 3 जुलाई से पहले रिचार्ज करने के लिए क्यों मजबूर कर रहे हैं, जबकि 2 बेहतरीन पैक पहले ही वापस ले लिए गए हैं! क्या आप लोग सोचते हैं कि हमारी मेहनत की कमाई पेड़ों पर उगती है?"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "प्राईवेट टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर मनमाने तरह से रिचार्ज के रेट बढ़ा रहे है। मैने भी BSNL का SIM ले लिया और आप???" एक अन्य यूजर ने लिखा, "कई बार फोकट की चीजें दुखदायी होती है।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article