Realme GT 7 Pro: रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu ने हाल ही में इस साल के आखिर में भारत में Realme GT 7 Pro लॉन्च करने की योजना का खुलासा किया है। अब इस फोन के कई लीक्स सामने आने लगे हैं। कहा जा रहा है कि इस फोन को नेक्स्ट-जनरेशन स्नैपड्रैगन चिपसेट यानी Snapdragon 8 Gen 4 के साथ पेश किया जाएगा। वहीं फोन में 1.5K डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी से भी लैस किया जाएगा। बता दें कि Realme GT 7 Pro, Realme GT 5 Pro के अपग्रेड के रूप में डेब्यू करेगा।
Realme GT 7 Pro Specifications: संभावित स्पेसिफिकेशन
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, रियलमी जीटी 7 प्रो (Realme GT 7 Pro) में 1.5K रेजोल्यूशन डिस्प्ले होगा जिसके फ्रंट में कर्व्ड एज होंगे। वहीं फोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट से लैस किया जाएगा, जिसकी घोषणा अक्टूबर 2024 में स्नैपड्रैगन समिट में की जाएगी। बता दें कि अब तक का सबसे फास्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 8 जेन 3 चिपसेट है, जो फ्लैगशिप फोन में आता है।
रियलमी जीटी 7 प्रो के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें ट्रिपल-कैमरा सिस्टम होगा। टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया है कि हैंडसेट में 50MP का मल्टी-फोकल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल होगा। फोन के साथ टेलीफोटो मैक्रो सेंसर को हटाया जा सकता है।
Realme GT 7 Pro: बैटरी लाइफ
Realme GT 7 Pro में 6,000mAh क्षमता वाली बैटरी होने की संभावना है। टिपस्टर ने बताया कि रियलमी के इस फोन में 5,800mAh से कम की बैटरी नहीं होगी। सिर्फ इतना ही नहीं इस बैटरी को चार्ज करने के लिए कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे सकती है। दावा है कि यह फोन IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस से लैस होगा। फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
