टेक एंड गैजेट्स

ये कंपनी लाई ThinkPhone 25, 3 कैमरों के साथ मिलते हैं कई हाईटेक फीचर्स

Motorola ThinkPhone 25: मोटोरोला थिंकफोन 25 को 6.36 इंच फुल-एचडी+ LTPO AMOLED डिस्प्ले से लैस किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित हैलो यूआई है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं।

Image

Motorola ThinkPhone 25 (image-Motorola)

Motorola ThinkPhone 25: स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपना थिंकफोन 25 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फिलहाल यूरोपीय वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन में थिंकपैड-स्टाइल डिजाइन, 6.36-इंच की स्क्रीन और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में 4,310mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

Motorola ThinkPhone 25 की खासियत

फोन को 6.36 इंच फुल-एचडी+ LTPO AMOLED डिस्प्ले से लैस किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित हैलो यूआई है। इसमें SGS ब्लू लाइट रिडक्शन सर्टिफिकेशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन को सिंगल कार्बन ब्लैक कलर में पेश किया गया है। यह 8GB रैम + 256GB स्टोरेज में आता है। फोन में प्लास्टिक बिल्ड है, रियर पैनल पर अरामिड फाइबर कोटिंग मिलती है।

दमदार है कैमरा

फोन में तीन रियर कैमरे हैं, जिसमें से प्राइमरी कैमरा क्वाड PDAF के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-700C प्राइमरी सेंसर है। दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और तीसरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी की बात करें तो इसके साथ 4,310mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में अन्य कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article