एजुकेशन

SSC MTS Havaldar Result 2026 Kab Aayega: जारी होने वाला है एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

SSC MTS Havaldar Result 2026 Kab Aayega, Sarkari Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

SSC MTS, Havaldar Result 2026 Kab Aayega: यहां देखें कब जारी होगा एसएससी एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट

SSC MTS Havaldar Result 2026 Kab Aayega, Sarkari Result 2026: एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC MTS Havaldar Result 2026) खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जल्द ही मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर (SSC MTS Havaldar Result) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस बार एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा 4 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

SSC MTS Havaldar Result 2026: कुल इतने पदों पर होगा सेलेक्शन

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7948 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एमटीए के 6,810 पद और हवलदार के लिए 732 पद आरक्षित हैं। एमटीएस की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अगला चरण डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का होगा। जबकि हवलदार के लिखित परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवार शाररिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

SSC MTS Havaldar Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • एसएससी एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • यहां SSC MTS, Havaldar Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि लिस्ट में आका नाम शो होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

SSC Havaldar PET PST: एसएससी हवलदार के लिए फिजिकल टेस्ट

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के हवलदार के फिजिकल टेस्ट से आयोग ने साइकिल टेस्ट को हटा दिया है। अब केवल तेज चलने का टेस्ट होगा। यहां उम्मीदवारों को 15 मिनट में 1600 मीटर चलना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 मिनट में 1 किलोमीटर क्वालीफाई करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article