टेक एंड गैजेट्स

Apple की Back to School सेल भारत में हुई शुरू, Macbook, iPad को सस्ते में खरीदने का मौका, फ्री मिलेंग महंगे गिफ्ट

Apple की यह Back to School Sale भारत में 27 अगस्त तक चलने वाली है। मतलब आपके पास महंगे प्रोडक्ट को सस्ती कीमत में खरीदने के लिए एक महीने से अधिक का समय है। कंपनी ग्राहकों को महंगे गिफ्ट भी दे रही है।

Image

Apple इस सेल में धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दे रहा है।

Apple की तरफ से हाल ही में कई कई सारे प्रोडक्ट जिसमें आईफोन से लेकर मैकबुक तक शामिल हैं उनकी कीमतें बढ़ाई गई थीं। लेकिन अगर आप स्टूडेंट हैं तो अब आपके पास Macbook और iPad को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार मौका है। Apple ने भारतीय फैंस के लिए Back to School Sale लाइव कर दी है। इस सेल में कंपनी ग्राहकों को MacBook Pro, iPad (2024), iPad Air और iPad Pro पर धमाकेदार डिस्काउंट दे रही है। Apple ने इस सेल को खासतौर पर छात्रों और टीचर्स के लिए लाइव किया है।

Apple की यह Back to School Sale भारत में 27 अगस्त तक चलने वाली है। मतलब आपके पास एप्पल के महंगे प्रोडक्ट को सस्ती कीमत में खरीदने के लिए एक महीने से अधिक का समय है। कंपनी सेल ऑफर में iPad, Macbook को मैसिव प्राइस कट के साथ सेल कर रही है। कंपनी फैंस को फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ कैशबैक ऑफर भी दे रही है। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को खरीदारी पर AirPods 4, Apple Pencil और AirTags जैसी कई एक्सेसरीज फ्री दे रही है। आइए आपको कुछ मॉडल्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

iPad Offer

सेल के दौरान iPad Air की शुरुआती कीमत 83,900 रुपये रखी गई है। ग्राहक इस पर उपलब्ध बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर और भी बचत कर सकते हैं। वहीं, iPad Pro 2025 की शुरुआती कीमत 1,27,900 रुपये है। खास बात यह है कि इन दोनों iPad मॉडल्स के साथ कंपनी मुफ्त Apple Pencil भी दे रही है। इसके अलावा AirTag और AirPods 4 जैसे Apple प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक छूट का लाभ मिल रहा है।

MacBook Air

M5 चिप वाले MacBook Air को इस सेल के दौरान कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। कंपनी इसके साथ ग्राहकों को दो ऑफर्स दे रही है। पहला, मुफ्त AirPods 4 और दूसरा, चार AirTag बिना किसी अतिरिक्त कीमत के। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इनमें से किसी एक ऑफर का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा, सेल में AirPods 4 करीब 5,000 रुपये और AirPods Pro 3 लगभग 13,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं।

MacBook Pro

सेल के दौरान M5 चिप वाला MacBook Pro 2,27,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, M5 Pro Max वेरिएंट को 4,62,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन MacBook मॉडल्स की खरीद पर कंपनी मुफ्त AirPods 4 या चार AirTag देने का ऑफर भी दे रही है। इसके अलावा, MacBook Neo भी सेल में 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

Apple Back to School सेल की योग्यता

'बैक टू स्कूल 2026' ऑफर मौजूदा कॉलेज छात्रों और हाल ही में कॉलेज में दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, कॉलेज छात्रों की ओर से खरीदारी करने वाले माता-पिता, शिक्षक और शैक्षणिक संस्थानों के स्टाफ भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी के दौरान पात्रता की पुष्टि UNiDAYS या Apple के वेरिफिकेशन सिस्टम के माध्यम से की जा सकती है। वहीं, Apple Store पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को वैध स्टूडेंट आईडी, एडमिशन लेटर या पात्रता से जुड़ा कोई अन्य दस्तावेज दिखाना होगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article