Motorola ने भारत में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इस डिवाइस को सबसे पहले मार्च 2026 में आयोजित Mobile World Congress (MWC 2026) के दौरान ग्लोबली पेश किया था। यह नया फोल्डेबल स्मार्टफोन बड़ी इनर स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ बाजार में उतारा गया है।
कीमत और लॉन्च ऑफर्स
Motorola Razr Fold की शुरुआती कीमत भारत में 1,49,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। कंपनी ने FIFA World Cup 26 Collection एडिशन भी पेश किया है, जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये रखी गई है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Flipkart और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा बैंकों पर 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी दी जा रही है। 20 जून तक फोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल के लिए मुफ्त वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का लाभ मिलेगा।
Jio यूजर्स को मिलेंगे खास फायदे
Jio यूजर्स 449 रुपये वाले प्लान पर अतिरिक्त फायदे पा सकेंगे। इसमें तीन महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन, Gemini Pro प्लान के साथ 5000GB स्टोरेज और Ajio, EaseMyTrip और Tira जैसे ब्रांड्स पर अतिरिक्त ऑफर्स शामिल हैं।
शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
Motorola Razr Fold में 6.6 इंच का LTPO pOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं अंदर की तरफ 8.1 इंच का 2K LTPO pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Ultra Thin Glass (UTG) प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गया है।

Motorola Razr Fold
Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस
यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस है। इसके साथ Adreno A829 GPU, 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। फोन Android 16 आधारित My UX पर काम करता है। कंपनी ने इसमें सात साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कवर स्क्रीन पर 32MP और इनर डिस्प्ले पर 20MP कैमरा मिलता है। यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Motorola Razr Fold में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में 5G, Wi-Fi 7, NFC, GPS, NavIC और USB Type-C जैसे कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद हैं। इसके अलावा फोन को IP49 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।
