लगातार एसी चलानें से कंप्रेसर ओवरहीट हो सकता है जिसकी वजह से एसी में ब्लास्ट हो सकता है। इसलिए आपको कुछ घंटे चलाने के बाद एसी को कुछ देर के लिए बंद कर देना चाहिए। कई बार गैस लीकेज की वजह से भी ब्लास्ट जैसी घटनाएं हो जाती हैं।
अगर आपको आउटडोर यूनिट से खड़खड़ाहट की आवाज आती है तो आपको जरूर इस बात पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको एसी के अंदर से प्लास्टिक चलने की गंध आए तो आपको तुरंत सावधान होना चाहिए।